A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Hera Pheri 3: राजू, श्याम और बाबू भैया 'हेरा फेरी' करने को तैयार, प्रियदर्शन ने कास्ट का किया खुलासा

Hera Pheri 3: राजू, श्याम और बाबू भैया 'हेरा फेरी' करने को तैयार, प्रियदर्शन ने कास्ट का किया खुलासा

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने फिल्म 'भूल भुलैया', 'हेरा फेरी' और 'फिर हेरा फेरी', 'खट्टा मीठा', 'भागम भाग', 'दे दना दन' और 'गरम मसाला' में साथ काम किया है। अब डायरेक्टर प्रियदर्शन ने फैंस को सरप्राइज देते हुए 'हेरा फेरी 3' को लेकर खास अपडेट शेयर की है।

Hera Pheri 3- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM हेरा फेरी 3 की मंडली का हुआ ऐलान।

सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'हेरा फेरी' की तीसरी किस्त की घोषणा 2023 में की गई थी। इससे पहले, यह बताया गया था कि अक्षय कुमार इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। अब अपने जन्मदिन के मौके पर प्रियदर्शन ने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। 30 जनवरी 2025 को अपने जन्मदिन के खास मौके पर फिल्म निर्माता प्रियदर्शन ने 'हेरा फेरी 3' की कास्ट को लेकर ताजा अपडेट शेयर की है। अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, जिसके बाद प्रियदर्शन ने एक्टर का धन्यवाद देते हुए हेरा फेरी की तीसरी किस्त का ऐलान किया।

हेरा फेरी 3 की कास्ट का हुआ ऐलान

अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर प्रियदर्शन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, जिसके बाद डायरेक्टर ने एक्टर के पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए लिखा, 'आपकी शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद अक्षय कुमार... मैं आपको रिटर्न गिफ्ट देना चाहता हूं। मैं हेरा फेरी 3 करने के लिए तैयार हूं, क्या आप तैयार हैं अक्षय, सुनील शेट्टी और परेश रावल? 'हेरा फेरी' और 'फिर हेरा फेरी' की जबरदस्त सफलता के बाद दर्शक इस लोकप्रिय फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। साथ ही अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने एक और हॉरर कॉमेडी 'भूत बंगला' के लिए भी हाथ मिलाया है। 'भूत बंगला' 2 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल दिखाई देने वाले हैं।

राजू, श्याम और बाबू भैया का धमाका

प्रियदर्शन के इस सरप्राइज ने न केवल अक्षय कुमार को बल्कि परेश रावल और सुनील शेट्टी को भी खुश कर दिया है। बाबू भैया का किरदार निभाने वाले परेश रावल ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, 'प्रिय प्रियदर्शन जी आप ही हैं वो जो इस दुनिया को हंसाने का मौका नहीं छोड़ते हैं!' वहीं सुनील शेट्टी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, 'हेरा फेरी और पूछ पूछ!!! चलो शुरू करते हैं।' प्रियदर्शन ने राजू, श्याम और बाबू भैया के किरदार के लिए अक्षय, सुनील शेट्टी और परेश रावल का नाम कंफर्म कर दिया है।

Latest Bollywood News