A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 15 साल बाद कहां गुम हो गया 'प्यार का पंचनामा' का हैंडसम हंक? लुक्स में कार्तिक आर्यन से नहीं उन्नीस, मुन्ना भैया को देता है टक्कर

15 साल बाद कहां गुम हो गया 'प्यार का पंचनामा' का हैंडसम हंक? लुक्स में कार्तिक आर्यन से नहीं उन्नीस, मुन्ना भैया को देता है टक्कर

'प्यार का पंचनामा' सुपरहिट रही और इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाले कार्तिक आर्यन और दिव्येंदु की निकल पड़ी, लेकिन इसी फिल्म में नजर आने वाला तीसरा हीरो कहां हैं, 15 साल बाद हम आपको बताते हैं।

pyaar ka punchnama, Raayo S Bakhirta- India TV Hindi
Image Source : STILL FROM FILM दिव्येंदू, रायो एस बख्तियार और कार्तिक आर्यन।

साल 2011 में जब निर्देशक लव रंजन की फिल्म 'प्यार का पंचनामा' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तो किसी ने नहीं सोचा था कि युवाओं पर आधारित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच देगी। तीन कुंवारे लड़कों की जिंदगी, उनके रिलेशनशिप के ड्रामे और उथल-पुथल को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। इस फिल्म की रिलीज को अब एक लंबा अरसा बीत चुका है, लेकिन इसके किरदार आज भी लोगों के जेहन में ताजा हैं। इस कल्ट रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ने जहां एक तरफ कार्तिक आर्यन के करियर को आसमान पर पहुंचा दिया, वहीं दूसरी तरफ दिव्येंदु शर्मा को भी 'लिक्विड' के रूप में एक बड़ी पहचान दी, जो आगे चलकर 'मुन्ना भैया' बनकर ओटीटी पर छा गए। हालांकि इन दोनों सितारों के अलावा इस फिल्म में एक तीसरा हीरो भी था, जिसने अपने शानदार लुक्स और चार्म से लाखों फीमेल फैंस के दिलों में जगह बनाई थी। लोग आज भी अक्सर पूछते हैं कि कार्तिक आर्यन और दिव्येंदु के साथ डेब्यू करने वाला वह हार्टथ्रोब आखिर कहां गायब हो गया?

'विक्रांत चौधरी' के किरदार से बनाई थी पहचान

कार्तिक आर्यन और दिव्येंदु शर्मा के साथ फिल्म में 'विक्रांत चौधरी' का अहम किरदार निभाने वाले इस हैंडसम हंक का असली नाम रायो एस बखिरता है। फिल्म में उनका किरदार एक ऐसे सीधे और प्यार में डूबे लड़के का था, जो अपनी गर्लफ्रेंड 'रिया' की हर सही-गलत बात को मानता है और उसके इशारों पर नाचता है। रायो के गुड लुक्स और उनकी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग ने उन्हें रातों-रात चर्चा में ला दिया था। फिल्म के हिट होने के बाद ऐसा माना जा रहा था कि रायो भी कार्तिक और दिव्येंदु की तरह बॉलीवुड में लंबी रेस के घोड़े साबित होंगे, लेकिन समय के साथ वह बड़े पर्दे की इस चकाचौंध से धीरे-धीरे दूर होते चले गए।

बॉलीवुड से बनाई दूरी, लेकिन OTT पर हैं सक्रिय

जहां एक तरफ कार्तिक और दिव्येंदु ने बॉलीवुड की मुख्यधारा की फिल्मों में अपनी मजबूत जगह बना ली, वहीं रायो एस बखिरता ने एक अलग रास्ता चुना। भले ही वह आज बड़े बजट की हिंदी फिल्मों में नजर नहीं आते, लेकिन उन्होंने अभिनय से दूरी नहीं बनाई है। रायो आज भी मायानगरी मुंबई में ही रहते हैं और लगातार छोटे-मोटे दिलचस्प प्रोजेक्ट्स और थिएटर की दुनिया में अपनी पहचान बनाने में जुटे हुए हैं। वह एक वर्सटाइल एक्टर के तौर पर खुद को साबित करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

शॉर्ट फिल्म्स, म्यूजिक वीडियो और आगामी प्रोजेक्ट्स

रायो एस. बखिरता के काम की बात करें तो वह हाल ही में रॉकेट रील्स ऐप पर रिलीज हुई मिनी ड्रामा सीरीज 'मेरा पीए डॉन' में मुख्य भूमिका निभाते नजर आए थे। इसके अलावा कुछ समय पहले ही उनका एक इंडिपेंडेंट म्यूजिक सिंगल 'मैं अलग हूं' भी रिलीज हुआ था, जिसे संगीत प्रेमियों ने पसंद किया। थिएटर से उनका जुड़ाव बेहद गहरा है और हाल ही में उन्होंने 'एक राधा-अ म्यूजिकल लव स्टोरी' नाम के एक नाटक में अपनी शानदार अदाकारी का प्रदर्शन किया था। रिपोर्ट्स और आईएमडीबी के मुताबिक आने वाले समय में वह लीक से हटकर बनने वाले सिनेमा का हिस्सा होंगे, जिसमें 'सक्षम', 'ब्रूनी' और 'डीएनए में गांधीजी' जैसी फिल्में शामिल हैं।

सोशल मीडिया पर आज भी बरकरार है जलवा

भले ही रायो बॉलीवुड के ए-लिस्टर्स अभिनेताओं की सूची में शामिल न हो पाए हों, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग आज भी किसी बड़े स्टार से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों की एक बहुत बड़ी तादाद है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 1 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। रायो अक्सर अपने बेहतरीन फोटोशूट की तस्वीरें और वर्कआउट वीडियो फैंस के साथ शेयर करते हैं, जिन्हें देखकर साफ पता चलता है कि वह आज भी उतने ही फिट और हैंडसम हैं, जितने 15 साल पहले 'प्यार का पंचनामा' में नजर आए थे। मुख्यधारा के सिनेमा से दूर होने के बावजूद वह अपने काम से खुश हैं और एक कलाकार के तौर पर लगातार आगे बढ़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  महाभारत की सत्यवती याद हैं, जिसने दिलाई भीष्म को प्रतिज्ञा? रानी मुखर्जी से है खून का रिश्ता, जीता नेशनल अवॉर्ड, अब नेकी के लिए चुनी गुमनामी की लाइफ

'भाबीजी घर पर हैं' की अम्मा जी थीं ग्लैमरस डीवा, 20 की उम्र में लगती थीं कातिलाना, 2 अनाथ बेटों की बनीं सिंगल मदर

Latest Bollywood News