1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिवाली पर दिखी राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की रोमांटिक केमिस्ट्री, बच्चों के बीच बांटा प्यार, खास अंदाज में मनाया त्योहार

दिवाली पर दिखी राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की रोमांटिक केमिस्ट्री, बच्चों के बीच बांटा प्यार, खास अंदाज में मनाया त्योहार

अंबानी फैमिली ने धूमधाम से दिवाली सेलिब्रेट की। हाल ही में इसकी झलकियां भी सामने आई है, जिसमें अंबानी फैमिली के सबसे छोटे कपल अनंत अंबानी और राधिका की रोमांटिक केमिस्ट्री और बच्चों के लिए प्यार देखने को मिला। इनकी झलकियां देखने के लिए नीचे स्क्रोल करें।

Anant radhika- India TV Hindi
Image Source : AMBANI_UPDATE/INSTAGRAM अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट।

अंबानी फैमिली में हर त्योहार धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है, फिर चाहे वो होली हो या दिवाली। इस साल का दिवाली सेलिब्रेशन भी काफी ग्रैंड रहा। पूरे परिवार ने एक साथ मिलकर सेलिब्रेशन किया। इसकी झलकियां भी अब सामने आने लगी हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के लिए भी ये दिवाली खास रही। दोनों के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री भी देखने को मिली। दोनों ने इस दिवाली को ट्रेडिशन स्टाइल में नहीं बल्कि एक मीनिंगफुल तरीके से सेलिब्रेट किया। दोनों की झलकियां सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और इन्हें बार-बार देखा जा रहा है।

रोमांटिक हुए अनंत और राधिका

सामने आए वीडियो में राधिका मर्चेंट गाजरी रंग के अनारकल सूट में नजर आ रही हैं। उन्होंने कान में बड़े झुमके और बालों में गजरा कैरी किया है। वहीं अनंत अंबानी ने ब्लैक कलर का कुर्ता पजामा सेच कैरी किया है। वीडियो में दोनों हाथ थामे रोमांटिक जांस करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा दोनों एक साथ बैठे भी दिख रहे हैं। इस दौरान भी दोनों एक दूसरे का हाथ थामे मुस्कुरा रहे हैं। दोनों के बीच का प्यार और रोमांस इन झलकियों में साफ नजर आ रहा है।

यहां देखें वीडियो

बच्चों संग मनाई दिवाली

इसके अलावा एक और वीडियो भी सामने आया है, ये वीडियो भी दिवाली सेलिब्रेशन का है। इस वीडियो में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट कई बच्चों के बीच नजर आ रहे हैं। दोनों बच्चों को अपने हाथों से चॉकलेट दे रहे हैं। इस दौरान राधिका मर्चेंट ने ब्लू शर्ट और बेज ट्राउजर कैरी की है। वहीं अनंत अंबानी ब्लू शर्ट और ब्लैक पैंट में दिख रहे हैं। दोनों ही बच्चों से बातें कर रहे हैं और उन्हें बेहद प्यार से ट्रीट दे रहे हैं। दोनों का बच्चों के लिए प्यार इन झलकियों में देखने को मिल रहा है।

यहां देखें वीडियो

दोनों ने मिलकर किया नेक काम

दोनों ने इस नेक कार्य के लिए एक ऑर्फनेज के बच्चों को चुना और दिवाली पर उनके चेहरे पर मुस्कान ला दी। दोनों का दिवाली सेलिब्रेशन बच्चों के बीच ही हुआ और इसके अलावा दोनों रिलाएंस के कर्मचारियों के साथ भी सेलिब्रेट करते नजर आए। ये कपल की एक साथ दूसरी दिवाली है।

ये भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण ने पहली बार दिखाई दुआ की झलक तो याद आई रणबीर कपूर की क्यूट बेटी राहा, लोगों ने खोज निकाले 3 कनेक्शन

पापा रणवीर सिंह या मम्मी दीपिका पादुकोण, आखिर किस पर गई है बेबी दुआ? नेटिजन्स ने दिखाई झलक

Latest Bollywood News