अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट ने 16 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाया। इस खास मौके की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिनमें राधिका अपने स्टाफ के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट करती नजर आ रही हैं। फूलों से सजे खूबसूरत माहौल में उन्होंने केक काटा और अपने खास दिन को यादगार बनाया। हालांकि, इस सेलिब्रेशन के बीच जिस चीज ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वह था राधिका का स्टाइलिश बर्थडे आउटफिट। फैशन पसंद करने वाले लोग उनके ब्लैक एंड व्हाइट पोल्का डॉट ड्रेस की चर्चा कर रहे हैं। राधिका का यह लुक सादगी, एलिगेंस और क्लासिक फैशन का खूबसूरत मेल नजर आया।
ब्लैक एंड व्हाइट पोल्का डॉट ड्रेस में दिखा राधिका का एलिगेंट अंदाज
राधिका मर्चेंट ने अपने जन्मदिन के लिए ब्लैक एंड व्हाइट रंग की खूबसूरत ड्रेस चुनी। इस आउटफिट में पोल्का डॉट पैटर्न के साथ व्हाइट लेस की बारीक डिजाइनिंग की गई थी, जिसने ड्रेस को खास लुक दिया। स्लीवलेस डिजाइन और हल्की वी-नेकलाइन वाली इस ड्रेस में पतली स्ट्रैप्स थीं, जो इसके स्टाइल को और आकर्षक बना रही थीं। ड्रेस में मौजूद सफेद लेस के पैनल ने ब्लैक एंड व्हाइट पैटर्न के साथ शानदार कॉन्ट्रास्ट तैयार किया। नेकलाइन पर लेस की डिटेलिंग के अलावा कमर के आसपास चौड़ा लेस पैनल और किनारों पर की गई डिजाइनिंग ने आउटफिट को अलग पहचान दी। ड्रेस की फ्लोर-लेंथ सिलुएट ने उनके लुक को खूबसूरत और आरामदायक टच दिया। कुल मिलाकर, राधिका का यह अंदाज दिखाता है कि किसी खास मौके पर स्टाइलिश दिखने के लिए बहुत ज्यादा चमक-दमक की जरूरत नहीं होती।
डायमंड ईयररिंग्स और नेचुरल मेकअप से पूरा किया लुक
राधिका ने अपनी ड्रेस को हाईलाइट करने के लिए एक्सेसरीज को बेहद मिनिमल रखा। उन्होंने कानों में छोटे और नाजुक डायमंड स्टड ईयररिंग्स पहने, जो उनके पूरे लुक के साथ अच्छी तरह मेल खाते नजर आए। उन्होंने भारी ज्वेलरी से दूरी बनाते हुए अपने आउटफिट को ही स्टाइल का मुख्य आकर्षण बनाए रखा। मेकअप की बात करें तो राधिका ने नेचुरल और फ्रेश लुक चुना। उनकी त्वचा पर हल्की चमक, आंखों पर सॉफ्ट मेकअप और होंठों पर हल्का लिप कलर उनके लुक को निखार रहा था। उन्होंने अपने लंबे काले बालों को हाफ-अप और हाफ-डाउन स्टाइल में रखा। इस हेयरस्टाइल में बालों का कुछ हिस्सा पीछे की ओर बांधा गया था, जबकि बाकी बाल कंधों पर खुले हुए थे। उनकी सादगी भरी स्टाइलिंग ने पूरे लुक को सहज और आकर्षक बनाया।
अंबानी परिवार की छोटी बहू हैं राधिका मर्चेंट
राधिका मर्चेंट देश के प्रमुख कारोबारी परिवारों में से एक, मर्चेंट परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह वीरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी हैं। राधिका ने मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी से शादी की है। उनकी शादी साल 2024 में काफी चर्चा में रही थी और इसमें देश-विदेश की कई जानी-मानी हस्तियों ने हिस्सा लिया था। राधिका मर्चेंट एक प्रशिक्षित भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना भी हैं। इसके अलावा वह कारोबारी क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाती हैं। वह एनकोर हेल्थकेयर के निदेशक मंडल में शामिल हैं और अपने माता-पिता के साथ कंपनी के संचालन तथा विकास से जुड़े कामों में योगदान देती हैं। हाल ही में अनंत और राधिका नवरत्री मेले में मस्ती करते भी नजर आए।
ये भी पढ़ें: 'एक महीने में तिहाड़ जेल पहुंच गया', 400 कैमरे के सामने राहुल महाजन ने किया पिता प्रमोद महाजन का अंतिम संस्कार, रोते-रोते सुनाई दर्र भरी दास्तां
Latest Bollywood News