1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राधिका मर्चेंट का 'झिंगाट' डांस देखा क्या? दोस्त जाह्नवी के गाने पर दिखाए मस्ती से भरे मूव्ज

राधिका मर्चेंट का 'झिंगाट' डांस देखा क्या? दोस्त जाह्नवी के गाने पर दिखाए मस्ती से भरे मूव्ज

अंबानी परिवार की नई बहू राधिका मर्चेंट अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। कभी अपने फैशनेबल अंदाज को लेकर तो कभी सादगी को लेकर। इस बीच सोशल मीडिया पर राधिका का एक वीडियो फिर चर्चा में आ गया है, जिसमें वह अपनी दोस्त जाह्नवी कपूर के गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं।

radhika merchant- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM 'झिंगाट' गाने पर राधिका मर्चेंट का डांस वीडियो वायरल

राधिका मर्चेंट जुलाई 2024 में अंबानी परिवार की बहू बनीं, लेकिन अनंत अंबानी से शादी के पहले से ही वह लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। राधिका ना तो खूबसूरती में किसी से कम हैं और ना ही फैशन के मामले में किसी से पीछे हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन राधिका मर्चेंट के वीडियो-फोटो छाए रहते हैं। उनका ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें वह मस्ती भरे अंदाज में झूमती नजर आ रही हैं। उनका ये वीडियो फैंस के बीच खूब पसंद किया जा रहा है।

राधिका मर्चेंट ने झिंगाट पर किया डांस

राधिका मर्चेंट इस वीडियो में अपनी दोस्त और अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म 'धड़क' के गाने 'झिंगाट' पर जबरदस्त डांस मूव्ज दिखाती नजर आ रही हैं। हालांकि, राधिका का ये डांस वीडियो कुछ पुराना है, लेकिन एक बार फिर चर्चा में है। मजेदार बात तो ये है कि वीडियो में राधिका बच्चों के साथ नजर आ रही हैं और मस्ती भरे अंदाज में झूमती-डांस करती नजर आ रही हैं और उनका ये अंदाज खूब पसंद किया जा रहा है।

बच्चों के साथ झूमीं राधिका मर्चेंट

इस वीडियो को देखकर एक बात तो पता चलती है कि उन्हें इस गाने के सारे स्टेप्स पता हैं। सोशल मीडिया पर जब भी राधिका को देखा जाता है, वह अक्सर खुश नजर आती हैं। इस वीडियो में भी वह इसी मूड में दिखाई दे रही हैं। वह खुशी के साथ बच्चों के साथ झूम रही हैं और जाह्नवी कपूर के गाने पर डांस कर रही हैं। वीडियो में राधिका मर्चेंट सफेद रंग के सूट में नजर आ रही हैं और बेहद कमाल लग रही हैं। उनके इस वीडियो पर कमेंट करते हुए कई यूजर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

ट्रेंड क्लासिकल डांसर हैं राधिका मर्चेंट

वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- 'राधिका बहुत अच्छी हैं, सच में।' एक अन्य ने लिखा- 'क्या कमाल का डांस किया, वाह।' इससे पहले भी राधिका के कई डांस वीडियो सुर्खियों में रह चुके हैं, लेकिन किसी में ऐसा अंदाज देखने को नहीं मिला। बता दें, राधिका ट्रेंड क्लासिकल डांसर हैं। राधिका ने श्री निभा आर्ट्स की गुरू भावना ठाकर से ट्रेनिंग ली है। उन्‍होंने अपनी गुरू भावना ठाकर से 8 साल शास्‍त्रीय नृत्य का प्रश‍िक्षण ल‍िया है।

Latest Bollywood News