1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘बहन को पीटा था’, पूजा भट्ट से मारपीट के बाद रणवीर शौरी पर फूटा था राहुल भट्ट का गुस्सा, तोड़ दी थी पसली

‘बहन को पीटा था’, पूजा भट्ट से मारपीट के बाद रणवीर शौरी पर फूटा था राहुल भट्ट का गुस्सा, तोड़ दी थी पसली

राहुल भट्ट ने रणवीर शौरी से पुराने विवाद को याद करते हुए माना कि उनकी प्रतिक्रिया जरूरत से ज्यादा उग्र थी। उन्होंने गाड़ी का कांच तोड़ने, गिरफ्तारी और केस के बाद रणवीर की शालीनता की तारीफ की।

pooja bhatt rahul bhatt ranvir Shorey- India TV Hindi
Image Source : POOJA BHATT INSTAGRAM, IMDB पूजा भट्ट, राहुल भट्ट और रणवीर शोरी।

राहुल भट्ट ने अभिनेता रणवीर शौरी के साथ हुए पुराने विवाद को लेकर पहली बार नहीं, बल्कि हालिया बातचीत में काफी खुलकर बात की है। उन्होंने माना कि उस समय उनकी प्रतिक्रिया जरूरत से ज्यादा उग्र थी और कानून अपने हाथ में लेना उनकी गलती थी। सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान राहुल ने बताया कि यह विवाद उनकी बहन पूजा भट्ट और रणवीर शौरी के बीच हुई कहासुनी के बाद बढ़ा था। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया और उन पर केस दर्ज हुआ था।

पूजा भट्ट और रणवीर शौरी के बीच हुई थी कहासुनी

राहुल भट्ट से जब सिद्धार्थ कन्नन ने पूछा कि आखिर उनके और रणवीर शौरी के बीच क्या हुआ था तो उन्होंने बताया कि शुरुआत उनकी बहन पूजा भट्ट और रणवीर शौरी के बीच हुई बहस से हुई थी। राहुल के मुताबिक दोनों के बीच कहासुनी हुईऔर रणवीर ने पूजा को पीटा था और स्थिति बिगड़ने के बाद उन्हें बीच में आना पड़ा। राहुल ने कहा कि उस समय वह अपनी बहन के बचाव में बीच में आए थे, लेकिन उनकी प्रतिक्रिया काफी ज्यादा हो गई। उन्होंने माना कि हालात को संभालने के बजाय उन्होंने गुस्से में ऐसा कदम उठाया, जिसका बाद में उन्हें कानूनी तौर पर भी सामना करना पड़ा।

‘मैंने उसकी गाड़ी का कांच तोड़ दिया था’

राहुल ने बातचीत में स्वीकार किया कि उन्होंने रणवीर शौरी की गाड़ी का कांच तोड़ दिया था और उनकी एक पसली भी तोड़ दी थी। उन्होंने अपनी उस प्रतिक्रिया को काफी उग्र बताया। राहुल ने कहा कि पीछे मुड़कर देखने पर उन्हें लगता है कि उन्हें इतना आगे नहीं जाना चाहिए था। उन्होंने साफ शब्दों में माना कि कानून अपने हाथ में लेना उनकी गलती थी। राहुल के मुताबिक, उस घटना के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया और उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ। इस घटना को याद करते हुए उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि गुस्से में लिया गया उनका फैसला सही नहीं था।

‘मुझे पछतावा है कि इतना ज्यादा नहीं करना चाहिए था’

जब सिद्धार्थ कन्नन ने राहुल से पूछा कि क्या उन्हें इस घटना का पछतावा है तो उन्होंने बिना किसी हिचक के ‘हां’ कहा। राहुल ने माना कि उन्हें अपनी प्रतिक्रिया पर नियंत्रण रखना चाहिए था और मामला इतना आगे नहीं बढ़ना चाहिए था। उन्होंने खास तौर पर कहा कि रणवीर शौरी के मामले में उनकी प्रतिक्रिया जरूरत से ज्यादा थी। हालांकि, राहुल ने यह भी बताया कि बाद में जब दोनों के बीच कानूनी विवाद को खत्म करने की प्रक्रिया शुरू हुई, तब रणवीर ने जिस तरह का व्यवहार किया, उससे उनके मन में अभिनेता के लिए सम्मान बढ़ गया।

‘रणवीर ने कोई रंजिश नहीं रखी’

राहुल भट्ट ने रणवीर शौरी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बाद में मामले को आगे बढ़ाने के बजाय उसे खत्म करने का रास्ता चुना। राहुल के मुताबिक रणवीर ने इस मामले में काफी शालीनता दिखाई और पुरानी बात को पीछे छोड़ने की बात कही। राहुल ने बताया कि रणवीर ने ‘जो बीत गया सो बीत गया’ वाली सोच अपनाई और मामले को खत्म करने के लिए आगे आए। उन्होंने कहा कि आमतौर पर ऐसे विवादों में लोग लंबे समय तक रंजिश रखते हैं या मामले को अपने फायदे के लिए खींचते हैं, लेकिन रणवीर ने ऐसा नहीं किया।

‘मैं रणवीर की बहुत इज्जत करता हूं’

राहुल ने आगे कहा कि रणवीर के इस रवैये की वजह से वह आज भी उनकी काफी इज्जत करते हैं। उन्होंने बताया कि रणवीर ने केस को खत्म करने की प्रक्रिया में सहयोग किया और इसके बाद मामला समाप्त हो गया। राहुल के अनुसार एफआईआर भी बाद में रद्द कर दी गई। इस बातचीत के दौरान राहुल ने डेविड हेडली से मुलाकात और दोस्ती पर भी बात की थी।

ये भी पढ़ें: 'उनका स्टारडम अलग है', सौतेली बहन आलिया भट्ट की पूजा भट्ट से राहुल भट्ट ने की तुलना, बोले- मेरी सगी बहन टैलेंट का पावरहाउस

Latest Bollywood News