A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड 26 साल से लापता है फेमस एक्टर, पागलखाने से अचानक हुआ छूमंतर, आज भी पिता के इंतजार में है ज्वेलर बेटी

26 साल से लापता है फेमस एक्टर, पागलखाने से अचानक हुआ छूमंतर, आज भी पिता के इंतजार में है ज्वेलर बेटी

'कर्ज' और 'अर्थ' जैसी फिल्मों में नजर आए अभिनेता राज किरण सालों से लापता हैं। करीब 26 साल पहले राज किरण दुनिया और अपने परिवार की नजरों से ऐसे ओझल हो गए कि आज तक इनका परिवार और इनका इंतजार कर रहा है।

raj kiran- India TV Hindi Image Source : INSTAGRAM/@RISHFINEJEWELRY सालों से लापता हैं राज किरण।

बॉलीवुड में कुछ ऐसे कलाकार हैं, जो अपनी शुरुआत के साथ ही हिट हो गए। लेकिन, हमेशा समय एक जैसा किसी के लिए नहीं रहता। कभी सफलता तो कभी असफलता का दौर चलता रहता है। फिल्मी दुनिया में भी ऐसे कलाकारों की कमी नहीं है। असफलता के बाद सफलता का दौर तो सबको रास आता है, लेकिन सफलता के बाद असफलता कईयों को तोड़ जाती है। ऐसा ही एक दौर 80 के दशक के एक स्टार की जिंदगी में भी आया। 'कर्ज' और 'अर्थ' जैसी फिल्मों में काम कर चुके राज किरण के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रह चुके राज किरण की जिंदगी में एक ऐसा समय आया जब वह लगातार असफल हो रही फिल्मों से हताश हो गए और अचानक फिल्मों ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की नजरों से ओझल हो गए। जिसके बाद से लेकर अब तक में उनका कुछ पता नहीं चल पाया है।

1999 में लापता हुए थे राज किरण

राज किरण 1999 के आस-पास के समय में लापता हुए थे और इसके बाद से ही उनका कुछ पता नहीं चल पाया है। मेंटल हेल्थ से संबंधित समस्याओं के चलते राज किरण बड़े पर्दे से दूर हो गए और इसके चार साल बाद उनके लापता होने की खबर सामने आई। हालांकि, उनके गायब होने के कई साल बाद 2011 में दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर ने राज किरण को अटलांटा के एक पागलखाने में देखने का दावा किया था। उन्होंने ये भी कहा था कि वह राज किरण से मिलना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। हालांकि, अभिनेता के परिवार ने इन खबरों को खारिज कर दिया और आज भी राज किरण का परिवार उनके इंतजार में है।

पागलखाने में कराए गए थे भर्ती

राज किरण ने 80 के दशक में कई यादगार फिल्में कीं। एक समय था जब वह इंडस्ट्री के चमकते सितारे थे, लेकिन फिर अचानक ही वह बड़े पर्दे से ओझल हो गए। कहा जाता है कि अभिनेता की फिल्में फ्लॉप होने लगी थीं, जिसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगे और डिप्रेशन में चले गए। उनकी हालत दिन पर दिन बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें पागलखाने में भी भर्ती कराया गया। लेकिन, कुछ सालों बाद उनके लापता होने की खबर आई, जिसने सबको चौंका दिया।

पिता की तलाश में बेटी

राज किरण ने खतिजा नचियार से शादी की थी, जिनसे उनकी एक बेटी ऋषिका महतानी हैं। एक्टर के गायब होने के बाद उनके परिवार ने उनकी खूब तलाश की और यहां तक कि डिटेक्टिव्स की भी मदद ली, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। हालांकि, आज भी उनका परिवार उनके इंतजार में है। ऋषिका अक्सर अपने लापता पिता को लेकर पोस्ट शेयर करती रहती हैं। पिछले दिनों उन्होंने राज किरण की एक फिल्म का पोस्टर शेयर किया था और पिता को लेकर अपने जज्बात बयां किए थे।

क्या करती हैं ऋषिका महतानी?

राज किरण की बेटी ऋषिका की बात करें तो उन्होंने अपने पिता की तरह फिल्मों का रुख नहीं किया, बल्कि अपने लिए एक अलग ही राह चुनी। ऋषिका एक सफल बिजनेसवुमन हैं और ऋषफाइन नाम की एक प्रीमियम ज्वेलरी ब्रांड की संसथापक हैं। सोशल मीडिया पर वह अक्सर अपने डिजाइन की झलक भी लोगों के साथ शेयर करती रहती हैं और साथ ही अपनी जिंदगी के भी खास पलों की झलक साझा करना नहीं भूलतीं। सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं, लेकिन एक्टर पिता की बेटी और बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस होते हुए भी वह खुद को लाइमलाइट और सुर्खियों से दूर रखती हैं।

Latest Bollywood News