A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड सामांथा रुथ प्रभु से कम नहीं हैं राज निदिमोरू की पहली पत्नी, आमिर खान-अजय देवगन संग कर चुकी काम, साइकोलॉजी में हैं ग्रेजुएट

सामांथा रुथ प्रभु से कम नहीं हैं राज निदिमोरू की पहली पत्नी, आमिर खान-अजय देवगन संग कर चुकी काम, साइकोलॉजी में हैं ग्रेजुएट

सामंथा रुथ प्रभु और निर्देशक राज निदिमोरू की शादी के बाद उनकी पर्सनल लाइफ चर्चा में आ गई है और लोग राज की पहली पत्नी के बारे में जानना चाहते हैं। राज की पत्नी किसी भी मायने में सामांथा रुथ प्रभु से कम नहीं हैं।

samantha, raj nidimoru- India TV Hindi Image Source : SAMANTHA SHHYAMALI DE INSTAGRAM सामांथा, राज और श्यामाली।

सामंथा रुथ प्रभु और निर्देशक राज निदिमोरू ने कोयंबटूर स्थित ईशा योग सेंटर में शादी कर ली है। बताया जा रहा है कि यह निजी समारोह सेंटर के भीतर स्थित लिंग भैरवी मंदिर में सम्पन्न हुआ। पिछले कई महीनों से दोनों के रिश्ते को लेकर अफवाहें जोरों पर थीं और अब दोनों ने शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए है आधिकारिक ऐलान भी कर दिया है। दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं और तस्वीरों में शादी की रस्मों की झलकियां भी दोनों ने दिखाई हैं। दिलचस्प बात यह है कि बहुत कम लोग राज की पहली शादी के बारे में जानते हैं। सामांता की तरह ही राज निदिमोरू की भी पहले शादी हुई थी जो टूट गई। इससे पहले श्यामाली डे संग उनका रिश्ता जुड़ा था।

श्यामाली डे कौन हैं?

श्यामाली डे मनोरंजन जगत में एक जाना-पहचाना नाम हैं। हालांकि उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि साइकोलॉजी में है और उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से यह डिग्री हासिल की, लेकिन उनका झुकाव हमेशा सिनेमा की ओर रहा। इसी जुनून ने उन्हें कैमरे के पीछे एक मजबूत करियर बनाने के लिए प्रेरित किया। श्यामाली ने राकेश ओमप्रकाश मेहरा और विशाल भारद्वाज जैसे प्रतिष्ठित निर्देशकों के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया और अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में अनुभव हासिल किया। उनका काम केवल निर्देशन तक सीमित नहीं रहा। श्यामाली ने स्क्रिप्ट राइटिंग में भी हाथ आज़माया और कई फिल्म प्रोडक्शंस में क्रिएटिव कंसल्टेंट के रूप में योगदान दिया। उनके फिल्मोग्राफी में 'रंग दे बसंती', 'ओमकारा' और 'एक नोदिर गोलपो' जैसे प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।

राज और श्यामाली की शादी और अलगाव

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार श्यामाली डे और राज निदिमोरू की पहली मुलाकात उनके प्रोफेशनल सर्कल में हुई थी। दोनों ने 2015 में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी की और उनकी एक बेटी भी है। हालांकि, सात सालों तक साथ रहने के बाद यह रिश्ता 2022 में खत्म हो गया और उसी साल उनका तलाक औपचारिक रूप से पूरा हुआ। राज ने पहले भी कई बार कहा था कि श्यामाली उनकी जिंदगी में एक संतुलित करने वाली ताकत रही हैं। डेक्कन क्रॉनिकल को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि श्यामाली अक्सर उन्हें कास्टिंग और क्रिएटिव फैसलों में मार्गदर्शन देती थीं। चूंकि उनका बैकग्राउंड फिल्म इंडस्ट्री से नहीं था, इसलिए वह उन्हें ज़मीन से जुड़े रहने में मदद करती थीं।

सामंथा और राज की अफवाहें कैसे शुरू हुईं?

बता दें कि सामंथा और राज के बारे में पहली बार अफवाहें 2024 की शुरुआत में सामने आई थीं। दोनों को कई बार सार्वजनिक रूप से साथ देखा गया, और सामंथा द्वारा सोशल मीडिया पर राज से जुड़े पोस्ट साझा किए जाने से चर्चा और तेज हो गई। सामंथा और राज इससे पहले 'द फैमिली मैन' सीजन 2 और बाद में 'सिटाडेल: हनी बनी' में साथ काम कर चुके हैं। इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि लंबे समय तक साथ काम करने से दोनों के बीच करीबी बढ़ी, जिसने इन अफवाहों को और मजबूत किया। फिलहाल फैंस को कपल की ऑफिशियल कन्फर्मेशन और शादी की तस्वीरों का इंतजार है, जो इस खबर को और भी चर्चा में बनाए हुए है।

ये भी पढ़ें: कौन हैं सामंथा रुथ प्रभु का दूसरा पति? इंजीनियरिंग करने के बाद बना डायरेक्टर, पहले भी हो चुकी है शादी

फिर शादी के बंधन में बंधी सामांथा रुथ प्रभु, फेमस डायरेक्टर से की दूसरी शादी, तस्वीरों में दिखा अटूट प्यार

Latest Bollywood News