A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'राजा शिवाजी' ने छठे दिन की शानदार कमाई, बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बरकरार, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग मराठी फिल्म

'राजा शिवाजी' ने छठे दिन की शानदार कमाई, बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बरकरार, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग मराठी फिल्म

‘राजा शिवाजी’ का छठे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ चुका है। ये फिल्म सलमान खान के स्पेशल अपीयरेंस के कारण सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इसे रितेश देशमुख ने लिखा और निर्देशित किया है।

raja shivaji box office- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@RITEISHD राजा शिवाजी की कमाई

रितेश देशमुख की डायरेक्टोरियल फिल्म 'राजा शिवाजी' जो महान मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज की बायोपिक ड्रामा है। वह 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसने किसी भी मराठी फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग का नया रिकॉर्ड बनाया। हालांकि, यह फिल्म अगले कुछ दिनों में अपनी उस जबरदस्त ओपनिंग डे की कमाई को पार नहीं कर पाई है। आइए देखते हैं कि अब तक इस फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहा है।

राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस अपडेट

Sacnilk के अनुसार, राजा शिवाजी ने 4.25 करोड़ कमाए। यह पिछले दिन की कमाई, जो 4.90 करोड़ थी। उसके मुकाबले कलेक्शन में कोई बढ़त दिखाई नहीं दी। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 11.35 करोड़ कमाए थे। वीकेंड पर फिल्म ने कुछ रफ्तार पकड़ी, शनिवार को 10.55 करोड़ और रविवार को 12 करोड़ की कमाई की।

राजा शिवाजी ने 50 का आंकड़ा किया पार

इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई 57.70 करोड़ और कुल नेट कमाई अब तक 48.65 करोड़ हो गई है। बॉक्स ऑफिस पर राजा शिवाजी का मुकाबला 'एक दिन' से हुआ, लेकिन इसका फिल्म के प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ा। आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी स्टारर फिल्म 'एक दिन' बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के अनुसार कमाई नहीं कर पाई। राजा शिवाजी ने अपने हिंदी शो से 1.25 करोड़ और मराठी शो से 3 करोड़ कमाए।

'राजा शिवाजी' चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग मराठी फिल्म

जियो स्टूडियोज की यह फिल्म, जिसे रितेश देशमुख ने डायरेक्ट किया है। शुक्रवार को मराठी और हिंदी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म को जेनेलिया डिसूजा और ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है। रितेश और जेनेलिया ने इसमें छत्रपति शिवाजी महाराज और साईबाई का किरदार निभाया है। संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी और अमोल गुप्ते जैसे स्टार्स से सजी ये फिल्म अब चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग मराठी मूवी बन गई है।

राजा शिवाजी की सफलता पर रितेश ने जताई खुशी

ANI से बात करते हुए, रितेश ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनकी फिल्म दर्शकों के साथ एक इमोशनल लेवल पर जुड़ पाई और बॉक्स-ऑफिस के आंकड़ों से कहीं आगे निकल गई।

ये भी पढ़ें-

बेटे की कब्र पर फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस, बच्चों से न मिल पाने पर छलका दर्द, पति पर लगाए गंभीर आरोप

आरबी चौधरी के निधन से टूटे थलापति विजय, अंतिम विदाई पर हुए भावुक, जीवा को दिया सहारा

Latest Bollywood News