1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रजनीकांत को भा गई सिवकार्तिकेयन की फिल्म मधारासी, जमकर की तारीफ, खुशी से फूले नहीं समा रहे एक्टर

रजनीकांत को भा गई सिवकार्तिकेयन की फिल्म मधारासी, जमकर की तारीफ, खुशी से फूले नहीं समा रहे एक्टर

सिवकार्थिकेयन की फिल्म मधारासी बीते दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और खूब तारीफें बटोर रही है। अब रजनीकांत को भी ये फिल्म खूब पसंद आई है।

Rajinikanth- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@SIVAKARTHIKEYAN रजनीकांत और सिवकार्तिकेयन

सिवकार्थिकेयन पहली बार जाने-माने फिल्ममेकर ए.आर. मुरुगादॉस के साथ हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर मधारासी में हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं, जो अब थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। श्री लक्ष्मी मूवीज के बैनर तले बनी यह फिल्म दर्शकों को एज-ऑफ-द-सीट थ्रिल्स और लार्जर-दैन-लाइफ स्पेक्टेकल देती है, जो डायरेक्टर ए.आर. मुरुगादॉस की एक्सपर्टीज है। जहां फिल्म को हर तरफ से जबरदस्त प्यार मिल रहा है, वहीं सबसे बड़ी सराहना सिवकार्थिकेयन को सुपरस्टार रजनीकांत से मिली है, जिसने उन्हें बेहद इमोशनल कर दिया। सिवकार्थिकेयन ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया और सुपरस्टार से मिली सराहना पर अपनी खुशी जताते हुए लिखा है, 'अभी-अभी अपने आइडल, मेरे थलाइवर सुपरस्टार रजनीकांत सर से मधारासी के लिए सराहना मिली है। माय गॉड, एक्सीलेंट! क्या परफॉर्मेंस! क्या एक्शन! सुपर-सुपर SK! मुझे बहुत पसंद आया। आप सच में एक्शन हीरो बन गए हैं। गॉड ब्लेस, गॉड ब्लेस।' मेरे थलाइवर की तरफ से दिल से शुभकामनाएं, उनके ट्रेडमार्क हंसी के साथ लव यू थलाइवा।'

एक्शन अवतार में दिख रहे सिवकार्तिकेयन

सिवकार्तिकेयन इस बार इंटेंस एक्शन अवतार में नजर आएंगे, जिसे देखने के लिए फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी सुदीप एलामोन ने संभाली है, जबकि म्यूजिक का जिम्मा अनिरुद्ध रविचंदर ने लिया है। उन्होंने वाय दिस कोलावेरी दी से डेब्यू किया था, जिसके बाद बीस्ट, विक्रम, जेलर, जवान, लियो, इंडियन 2 जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को म्यूजिक दिया है। एआर मुरुगादॉस एक मशहूर निर्देशक हैं और उन्हें खासकर सामाजिक मुद्दों पर आधारित एक्शन फिल्मों के लिए जाना जाता है। उन्होंने गजनी, हॉलिडेः ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी, कत्थी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। 

एआर मुरुगुदास ने डायरेक्ट की थी फिल्म

अनिरुद्ध रविचंदर एक बहुत ही जाने माने संगीतकार और प्लेबैक सिंगर हैं, जो मुख्य रूप से तमिल फिल्मों में काम करते हैं, साथ ही तेलुगु और हिंदी फिल्मों में भी। मधारासी जिसे एआर मुरुगादॉस निर्देशित और श्री लक्ष्मी मूवीज ने प्रोड्यूस किया है, में स्टार कास्ट और दमदार एक्टिंग देखने को मिलेगी। इसमें रुक्मिणी वासंथ के साथ विद्युत जम्वाल, बिजू मेनन, शबीर और विक्रांत जैसे पावरफुल कलाकार शामिल हैं। फिल्म का एडिटिंग श्रीकर प्रसाद ने किया है और केविन और धिलिप मास्टर्स ने एक्शन क्रिएशन की कमान संभाली है। 'दिल मद्रासी' 5 सितंबर 2025 को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है।

Latest Bollywood News