A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड झड़े बाल, बढ़ा वजन, अजीबोगरीब हाल में स्पॉट किए गए राजकुमार राव, वीडियो देख बोले फैंस- क्या हाल बना लिया है

झड़े बाल, बढ़ा वजन, अजीबोगरीब हाल में स्पॉट किए गए राजकुमार राव, वीडियो देख बोले फैंस- क्या हाल बना लिया है

एक्टर राजकुमार राव अपने नए लुक को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। उनके इस नए अवतार को देखने के बाद फैंस सवाल कर रहे हैं कि उन्हें क्या हुआ है। पूरा मामला क्या है, जानने के लिए नीचे स्क्रोल करें।

Rajkummar Rao- India TV Hindi Image Source : RAJKUMMAR RAO INSTAGRAM, @SAPNAMADAN/X राजकुमार राव।

नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित अभिनेता राजकुमार राव एक हालिया पब्लिक अपीयरेंस के बाद अचानक सोशल मीडिया की सुर्खियों में छा गए। वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनका बदला हुआ लुक था, जिसने फैंस को हैरान भी किया और उत्सुक भी। वीकेंड पर आयोजित 'बोलती खिड़कियां' फिल्म फेस्टिवल में राव जब डायरेक्टर फराह खान और मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के साथ नजर आए तो कैमरों की फ्लैश लाइट्स के बीच उनका अंदाज कुछ अलग ही कहानी कह रहा था। उनके लुक ने लोगों का ध्यान खींचा, झड़े बाल, बढ़ा वजन, आंखों के नीचे डार्क सर्कल देख फैंस अब बेचैन हो उठे हैं। कई नेटिजन्स सवाल कर रहे हैं कि उन्होंने अपनी क्या हालत बना ली है।

एक्टर के नए लुक को देख उठे सवाल

आमतौर पर दुबले-पतले शरीर और क्लीन-शेव चेहरे के लिए पहचाने जाने वाले राव इस बार ऑल-ब्लैक आउटफिट और टिंटेड चश्मे में दिखाई दिए। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनके चेहरे के बदलते फीचर्स और हेयरस्टाइल को लेकर हुई। पैपराजी वीडियो में हल्की दाढ़ी, उभरी हुई मूंछें और कुछ अलग-सा हेयरकट साफ दिखा। कई लोगों को उनका चेहरा पहले से फूला और बदला हुआ लगा। कुछ फैंस तो उन्हें पहली नजर में पहचान ही नहीं पाए। वहीं कई लोग डार्क सर्कल को देख चिंतित दिखे और उन्होंने हेल्थ को लेकर सवाल किए।

कैसा है लोगों का रिएक्शन

देखते ही देखते तस्वीरें और वीडियो X (पहले ट्विटर) और रेडिट पर वायरल हो गए। कमेंट सेक्शन में हैरानी, सवाल और कयासों की बाढ़ आ गई। किसी ने लिखा, 'राजकुमार राव के इतने शेड्स देखे हैं, लेकिन यह लुक सबसे चौंकाने वाला है।' तो किसी ने अंदेशा जताया कि कहीं यह बदलाव किसी हेल्थ इश्यू या कॉस्मेटिक प्रोसीजर का नतीजा तो नहीं। सोशल मीडिया की दुनिया में हर बदलाव एक पहेली बन जाता है, और इस बार भी ऐसा ही हुआ। हालांकि शुरुआती अटकलों के बाद तस्वीर कुछ साफ होती दिखी। इंडस्ट्री के जानकारों और कई फैंस ने इस बदलाव को उनके अपकमिंग रोल से जोड़ना शुरू कर दिया।

क्यों एक्टर ने बनाया अपना ऐसा हाल?

राज कुमार राव जल्द ही क्रिकेट के दिग्गज सौरव गांगुली की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म प्रोड्यूसर-डायरेक्टर लव रंजन के निर्देशन में बन रही है और लंबे समय से चर्चा में है। खुद राव ने एक इंटरव्यू में इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा था, 'अब जब दादा ने कह दिया है तो मैं भी ऑफिशियल कर देता हूं, हां, मैं उनकी बायोपिक में उनका किरदार निभा रहा हूं।' सपोर्टर्स का मानना है कि उनका मौजूदा पैची लुक दरअसल गांगुली के वर्तमान स्टाइल से मेल खाता है। कहा जा रहा है कि राव इस रोल के लिए गहन तैयारी में जुटे हैं, लेफ्ट-हैंडेड बैटिंग की महीनों प्रैक्टिस, बॉडी लैंग्वेज पर काम और बंगाली एक्सेंट को परफेक्ट करने की कोशिशें। खबरों के मुताबिक फिल्म मार्च 2026 में फ्लोर पर जाएगी। अगर यह सच है तो उनका यह ट्रांसफॉर्मेशन महज एक स्टाइल स्टेटमेंट नहीं, बल्कि किरदार में ढलने की एक गंभीर प्रक्रिया है।

काफी व्यस्त है राजकुमार राव का शेड्यूल

गांगुली की बायोपिक के अलावा भी राव का शेड्यूल बेहद व्यस्त है। उन्होंने हाल ही में डार्क कॉमेडी ‘टोस्टर’ की शूटिंग पूरी की है, जिसे उनकी पत्नी पत्रलेखा ने अपने बैनर KAMPA Films के तहत प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा भी नजर आएंगी और इसमें फराह खान का कैमियो बताया जा रहा है। यह प्रोजेक्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा। अपने काम और जिम्मेदारियों को लेकर राव ने हाल ही में कहा, 'मैं नर्वस हूं… यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, लेकिन इसमें बहुत मजा आने वाला है।'

ये भी पढ़ें: Rajpal Yadav Case Live Update: राजपाल यादव के लिए सोनू सूद ने की दुआ, जेल में रहते हुए भी बढ़ी फीस

Latest Bollywood News