1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जेल में क्या करते थे राजपाल यादव? याद कर हुए भावुक, फराह खान को बताया दिल का हाल

जेल में क्या करते थे राजपाल यादव? याद कर हुए भावुक, फराह खान को बताया दिल का हाल

फराह खान ने अपने यूट्यूब चैनल पर राजपाल यादव का मजेदार वीडियो पोस्ट किया है। फराह के साथ बातचीत के दौरान, कॉमेडी स्टार ने बताया कि क्या उन्हें जेल के अंदर क्या काम करना पड़ा था।

farah khan- India TV Hindi
Image Source : SCREEN GRAB FROM FARAH KHAN राजपाल यादव और फराह खान

इस साल फरवरी में एक्टर राजपाल यादव ने चेक बाउंस केस में खुद को सरेंडर कर दिया था और दिल्ली हाई कोर्ट से अंतरिम बेल मिलने से पहले उन्होंने करीब 12 दिन तिहाड़ जेल में बिताए थे। एक्टर, जो जल्द ही अक्षय कुमार के साथ हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' में नजर आएंगे। उन्हें हाल ही में फराह खान के यूट्यूब चैनल पर गेस्ट के तौर पर देखा गया। इस दौरान उन्होंने अपने करियर और पर्सनल लाइफ के अलावा जेल में बीते उस बुरे वक्त के बारे में पहली बार बात की। उन्होंने अपनी जेल की सजा के बारे में बात की।

राजपाल यादव ने जेल में कैसे काटे दिन

जब फराह ने पूछा कि क्या जेल के अंदर उनके फैंस हैं तो राजपाल ने कहा, 'वहां पे फैंस तो नहीं, लेकिन जो एक सिस्टम है, एक कानून है, अनुशासन है... उससे बड़ा कोई नहीं है।' जब फराह ने पूछा कि क्या उन्हें इस सिचुएशन पर गुस्सा आया तो यादव ने कहा, 'नहीं मैं हर कंडीशन में जीना सीख गया हूं।' इसके अलावा, जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने जेल के अंदर कोई ड्यूटी की तो एक्टर ने कहा, 'वो नौबत नहीं आई थी, लेकिन प्रॉपर डिसिप्लिन के साथ हमें वहां रहने के लिए मिला था तो हमें वहां रहना ही था और प्रॉपर टाइम काटना था।'

राजपाल यादव ने मदद करने वालों का किया आभार व्यक्त

राजपाल यादव ने अपने फैंस और उन सेलेब्रिटीज का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने मुश्किल समय में उनका साथ दिया। उन्होंने कहा कि जिसने भी सोशल मीडिया पर उनके बारे में पोस्ट किया और उनकी मदद की वे उन सभी के आगे नतमस्तक हैं।

भूत बंगला से करेंगे धमाका

राजपाल यादव अब 'भूत बंगला' में नजर आएंगे, जो 17 अप्रैल, 2026 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं और इसके पेड प्रीव्यू 16 अप्रैल से शुरू होंगे। इसके अलावा, उनकी फिल्मों की लिस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' और 'हैवान' भी शामिल हैं। इन दोनों ही फिल्मों में अक्षय मुख्य भूमिका में हैं।

ये भी पढे़ं-

बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' की बादशाहत बरकरार, 1500 करोड़ क्लब में एंट्री, 16वें दिन भी तोड़े नए रिकॉर्ड

सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया ने NMACC में बटोरी सुर्खियां, नीता अंबानी से की मुलाकात, ग्रेसफुल एंट्री ने लूटी महफिल

Latest Bollywood News