A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. OMG: इस फिल्म के जरिए डेब्यू करेंगी तीन खानदानों की तीसरी पीढ़ियां, डायरेक्टर का भी पहला प्रोजेक्ट

OMG: इस फिल्म के जरिए डेब्यू करेंगी तीन खानदानों की तीसरी पीढ़ियां, डायरेक्टर का भी पहला प्रोजेक्ट

धरमेंद्र के पोते और सनी देओल के दूसरे बेटे राजवीर जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। उनके साथ एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू कर सकती हैं अलीजा अग्निहोत्री यानी सलीम खान की बेटी अलवीरा खान अग्ननिहोत्री की बेटी।

photos- India TV Hindi
Image Source : IMRAJVEERDEOL/BOLLYWOODFEVERAR/ALIZEH Rajveer Deol, Alizeh Agnihotri, Avnish Barjatya  

Highlights

  • राजवीर देओल जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं।
  • उनके साथ एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू कर सकती हैं अलीजा अग्निहोत्री।
  • इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे अवनीश बड़ताज्या।

बॉलीवुड में एक नया दौर शुरू होने जा रहा है। तीसरी पीढ़ियां अब आगे आ रही हैं। इसी क्रम में एक नई फिल्म की घोषणा जल्द ही होने वाली है। इस फिल्म के जरिए तीन फिल्मी खानदानों की तीसरी पीढ़ी अपने हुनर के जलवे बिखेरने को तैयार है। चलिए बताते हैं कि कौन है वो लोग। 

धरमेंद्र के पोते और सनी देओल के दूसरे बेटे राजवीर जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। उनके साथ एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू कर सकती हैं अलीजा अग्निहोत्री यानी सलीम खान की बेटी अलवीरा खान अग्ननिहोत्री की बेटी। संयोग देखिए कि इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे सूरज बड़ताज्या के बेटे अवनीश बड़ताज्या। अवनीश भी तारा चंद बड़ताज्या (नदिया के पार) की तीसरी पीढ़ी है। ये संयोग ही है कि तीन फिल्मी खानदानों की तीसरी और होनहार पीढ़ी एक ही फिल्म के जरिए दर्शकों के सामने आ रही है।

 

हालांकि फिल्म का नाम अभी तय नहीं हो पाया है लेकिन इतना तय है कि ये एक रोमांटिक कॉमेडी होगी और इसमें राजवीर देओल और अलीजा अग्निहोत्री की फ्रेश जोड़ी दिखाई देगी। इतना संकेत मिल रहा है कि फिल्म रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म ये जवानी है दीवानी जैसी हो सकती है। 

इस फिल्म से जुड़ा एक और संयोग सामने आया है कि राजवीर से पहले जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी इस फिल्म के जरिए डेब्यू करने जा रहे थे, लेकिन बात राजवीर पर फाइनल हुई। मीजान जाफरी जावेद जाफरी के बेटे है और मशहूर कॉमेडियन जगदीप (शोले) के पोते हैं। इस लिहाज से मीजान भी अगर फिल्म में शामिल होते तो वे भी तीसरी पीढ़ी ही कहे जाते।

Latest Bollywood News