1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'इतना क्लोज भी नहीं...', सुपरस्टार हीरोइन के पास फोटो खिंचाने आया फैन, पति का रिएक्शन हो गया वायरल

'इतना क्लोज भी नहीं...', सुपरस्टार हीरोइन के पास फोटो खिंचाने आया फैन, पति का रिएक्शन हो गया वायरल

रकुलप्रीत सिंह और उनके पति जैकी भगनानी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक फैन करीब आकर फोटो खिंचाने लगता है।

Rakulpreet Singh- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@RAKULPREET रकुलप्रीत सिंह

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह ने बॉलीवुड में आने से पहले साउथ में कई सुपरहिट फिल्में दी थीं। अब रकुलप्रीत सिंह बॉलीवुड में भी धमाल मचाते नजर आती रहती हैं। रकुलप्रीत सिंह ने बीते साल 2024 में अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी से शादी की थी। हाल ही में दोनों एक साथ नजर आए। लेकिन एक मजेदार वीडियो भी इसका वायरल हो रहा है। जब एक फैन इस बॉलीवुड जोड़े के पास फोटो खिंचाने के लिए जाता है तो रकुलप्रीत के पति जैकी उसे दूर कर देते हैं। ये कहते हुए कि 'भाई इतना पास भी नहीं'। अब इसका मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है और लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

वायरल हो रहा वीडियो

दरअसल हाल ही में रकुलप्रीत सिंह अपने पति जैकी भगनानी के साथ एक जगह पहुंची थीं। यहां दोनों को देख फैन्स फोटो खिंचाने के लिए आगे बढ़े। दोनों सेलिब्रिटी ने अपने फैन्स को खुश करते हुए फोटो भी खिंचाई। लेकिन इसी दौरान एक और फैन आया और दोनों के करीब जाने लगा। जैसे ही फैन ने करीबी बढ़ाई तो जैकी ने उसे प्यार से दूर कर दिया और मजाक में कहा कि भाई इतना भी क्लोज नहीं आना है। जैकी की इस बात को सुनकर उनकी पत्नी रकुलप्रीत सिंह भी मुस्कुराने लगती हैं। इतना ही नहीं वहां मौजूद लोग भी हंस पड़ते हैं। अब ये वीडियो वायरल हो रहा है। 

साउथ फिल्मों से की थी शुरुआत

बता दें कि रकुलप्रीत सिंह ने अपने करियर की शुरुआत साउथ फिल्मों से की थी और कई सुपरहिट दे चुकी हैं। साल 2009 में आई फिल्म गिली से अपने करियर की शुरुआत करने वाली रकुलप्रीत ने काराताम, थडैयारा ठक्का, फुगतम, और वेनकाडरी एक्स्प्रेस जैसी फिल्मों में काम किया। इसके बाद साल 2014 में रकुलप्रीत सिंह ने फिल्म यारियां से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। हालांकि ये फिल्म फ्लॉप रही और रकुलप्रीत को काफी स्ट्रगल करना पड़ा। रकुलप्रीत ने साउथ में भी अपना सफर जारी रखा और बॉलीवुड में भी अपने नाम के लिए स्ट्रगल करती रहीं। हालांकि कुछ समय बाद रकुलप्रीत को अच्छी फिल्में मिलने लगीं और हीरोइन बन गईं। आज रकुलप्रीत सिंह बॉलीवुड की टॉप हीरोइन्स में गिनी जाती हैं। 

रकुलप्रीत के पति भी रहे हीरो

बता दें कि रकुलप्रीत सिंह के पति जैकी भगनानी भी बॉलीवुड हीरो रहे हैं और अब तक कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। साल 2009 में 'कल किसने देखा' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि ये फिल्म बिल्कुल ही सुपरहिट रही थी। इसके बाद फालतू, अजब गजब लव, रंगरेज, यंगिस्तान, वेलकम टू कराची और मित्रों जैसी फिल्मों में काम किया है। हालांकि जैकी की फिल्मों को लोगों ने खास पसंद नहीं किया और हिट हीरो बनने का सपना भी टूट गया। अब जैकी अपने पति की तरह बॉलीवुड के प्रोड्यूसर बन गए हैं और फिल्में बनाते हैं। 

Latest Bollywood News