1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'जेन जी की तरह बात मत करो', 'सिचुएशनशिप' वाले बयान पर फंसे जैकी भगनानी, पत्नी रकुल प्रीत ने लगाई डांट, एक्टर ने पकड़े कान

'जेन जी की तरह बात मत करो', 'सिचुएशनशिप' वाले बयान पर फंसे जैकी भगनानी, पत्नी रकुल प्रीत ने लगाई डांट, एक्टर ने पकड़े कान

रविवार को रकुल प्रीत सिंह ने जैकी भगनानी के हालिया "सिचुएशनशिप" वाले बयान पर वीडियो शेयर किया, जिसमें जैकी भगनानी कान पकड़कर माफी मांगते नजर आए। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

rakul preet singh- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@RAKULPREET जैकी भगनानी, रकुल प्रीत सिंह।

एक्टर-प्रोड्यूसर जैकी भगनानी 1-2 दिन से अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं, जिसके बाद से उनके और रकुल प्रीत सिंह के रिश्ते को लेकर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं। रकुल प्रीत और जैकी भगनानी ने तीन साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2024 में शादी की थी। दोनों की शादी को दो साल गुजर चुके हैं। इस बीच जैकी भगनानी ने रकुल प्रीत के सात अपने रिश्ते को लेकर बात करते हुए कुछ ऐसा कह दिया कि हर तरफ बवाल मच गया और यहां तक कहा जाने लगा कि दोनों के रिश्ते में कुछ तो गड़बड़ चल रही है। दोनों ही इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गए हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

रकुल प्रीत संग रिश्ते पर क्या बोले जैकी भगनानी?

यूट्यूब चैनल जिंगाबाद से बातचीत में जैकी ने रकुल के साथ अपनी शादी और रिश्ते के बारे में बात करते हुए अपने रिश्ते की सहजता और खुलेपन को बयान करने के लिए इसकी तुलना "सिचुएशनशिप" से कर दी। उन्होंने कहा- 'रकुल और मैं भले ही शादीशुदा हैं, लेकिन हम एक तरह से सिचुएशनशिप में हैं। बेशक हम एक-दूसरे को लेकर कमिटेड हैं, क्योंकि हमारी शादी हुई है। लेकिन, हमारे रिश्ते की जो सबसे खूबसूरत बात है वो ये कि हम एक-दूसरे से अपनी किसी भी चीज को बिना झिझक के साझा कर सकते हैं।' जैकी भगनानी के 'सिचुएशनशिप' शब्द का इस्तेमाल करने पर बवाल खड़ा हो गया।उनका यह बयान तुरंत वायरल हो गया और सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर जमकर प्रतिक्रिया दी। अब, रकुल प्रीत सिंह ने एक मज़ाकिया इंस्टाग्राम स्टोरी वीडियो में एक क्लिप शेयर की है, जिसमें वह अपने पति जैकी भगनानी से उनके हालिया "सिचुएशनशिप" वाले बयान के लिए माफी मंगवा रही हैं।

Image Source : instagram/@rakulpreetरकुल प्रीत ने जैकी भगनानी के बयान पर दिया रिएक्शन।

रकुल प्रीत ने पति जैकी भगनानी की लगाई क्लास

रविवार को रकुल प्रीत सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें वह अपने पति की हालिया टिप्पणी पर उन्हें चिढ़ाती हुई दिख रही हैं। उन्होंने कहा, "कितनी बार बोला है इसे कि हम मिलेनियल्स हैं, जेन जी बनने की जरूरत नहीं है।" फिर उन्होंने कैमरा जैकी के चेहरे की ओर घुमाया, जो कान पकड़े हुए माफी मांग रहे थे। उन्होंने आगे कहा, "बोला था ना?" जिस पर जैकी ने मजाक में कहा, "मुझे माफ कर दो।" इसके बाद रकुल ने जैकी  के कमेंट से हुए "नुकसान" पर तंज कसते हुए कहा, "कर दिया ना तुमने?"। फिर जैकी ने अपना इरादा स्पष्ट करते हुए कहा, "हां लेकिन मैंने ऐसे नहीं बोला था।" उनकी बात से सहमत होते हुए रकुल ने कहा, "मुझे पता है, लेकिन दुनिया को जानना जरूरी है। लेकिन ठीक है, क्योंकि आप लोग चुप नहीं हो रहे हैं, तो हमने सोचा कि क्यों न हम भी इस पर थोड़ा हंस लें।" उन्होंने स्टोरी पर एक नोट भी लिखा, "हो गया आप लोगों का भी अब... हंसो और आगे बढ़ो," साथ में एक लाल दिल वाला इमोजी भी लगाया।

जैकी-रकुल प्रीत की शादी को हुए 2 साल

बता दें, जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह 21 फरवरी 2024 को शादी के बंध नमें बंधे थे। दोनों ने पारंपरिक हिंदू रीति-रिवा से शादी की। शादी से पहले कपल ने एक-दूसरे को करीब 3 साल तक डेट किया। शुरुआत में दोनों ने अपना रिश्ता दुनिया की नजर से छुपाकर रखा था, लेकिन बाद में अपना रिश्ता पब्लिक कर दिया और 2024 में शादी करके अपने फैंस को भी चौंका दिया।

ये भी पढ़ेंः 2 शादीशुदा मर्दों के प्यार में पड़ी हसीना, करियर के पीक पर चौपट हुई जिंदगी, मिली दर्दनाक मौत, एक्स लवर ने दफनाया था शव
'मैं लगभग बेहोश हो गया था', जब अमिताभ बच्चन के होटल रूम में अचानक हुई खटखट, दरवाजा खोला तो खुली रह गई आंखें

Latest Bollywood News