जिस फिल्म ने बदली किस्मत उसी ने दी गंभीर बीमारियां, राणा दग्गुबाती को अमेरिका में कराना पड़ा था इलाज
रणा दग्गुबाती ने अपने करियर में बेहतरीन किरदार निभाए हैं लेकिन सबसे ज्यादा उन्हें बाहुबलि के भल्लालदेव से पहचाना जाता है। लेकिन इसी किरदार ने उनके लिए काफी मुश्किलें भी खड़ी की थी।
साउथ सिनेमा के स्टार राणा दग्गुबाती को बाहुबलि फिल्म ने पैन इंडिया स्टार बना दिया था। एसएस राजामौली की इस फिल्म में भल्लालदेव का किरदार ऐसा तगड़ा था कि बाहुबलि की 2 पीढ़ियां उसे खत्म करने में लगी थी। फिल्म में धांसू बॉडी और जोरदार पर्सनालिटी से उन्होंने एक खास पहचान बनाई थी। इस फिल्म ने उन्हें न केवल पैन इंडिया स्टार बनाया बल्कि उनकी जिंदगी को भी पूरी तरह बदल कर रख दिया था। जहां इस फिल्म और किरदार ने उन्हें खूब तारीफें और लोगों का चहेता बनाया, वहीं दूसरी तरफ काफी हेल्थ इशू भी दिए थे। इस फिल्म के बाद राणा की किडनी तक भी फेल हो गई थी और उन्हें इलाज के लिए अमेरिका तक जाना पड़ा था। राणा ने हाल ही में रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट में इसका खुलासा किया है।
बर्बाद हो गई थी पूरी हैल्थ
राणा दग्गुबाती ने रिया चक्रवर्ती के साथ बातचीत में बताया कि कैसे बाहुबलि के बाद उन्हें कई फिल्में मिल गई थीं। राणा बताते हैं, 'बाहुबलि के बाद मेरे पास कई फिल्मों के ऑफर थे। कई मेरे लिए खास किरदार भी लाए थे। जसे एक फिल्म थी जो एक जाइंट रैसलर की कहानी थी और दूसरी भी इसी तरह फिल्में मेरे पास आई थीं। लेकिन मेरी हैल्थ ऐसी बिगड़ी कि मैं कोई भी फिल्म नहीं कर पाया और उन लोगों का पैसा तक वापस करना पड़ा। इसके बाद मैं अमेरिका गया वहां किडनी का इलाज कराया क्योंकि मेरी किडनी फेल हो गई थी। यहां मैंने करीब 1 साल तक बहुत ही डिसिप्लेन से डाइट और दूसरी तरह की चीजें कीं। इसके बाद मैं वापस लौट आया और फिर से काम करने लगा।'
अलग तरह के किरदारों में बढ़ी दिलचस्पी
राणा ने इसी बातचीत में ये भी बताया कि अमेरिका से लौटने के बाद मैंने म और गिने चुने किरदारों को करने का फैसला लिया। इसके बाद मैंने अपने पसंद की स्क्रिप्ट और किरदारों को ही तरजीह दी और क्वांटिटि वाले काम को न कर दिया। राणा ने बाहुबलि के बाद कई बेहतरीन कहानियों में किरदार निभाए हैं। राणा की एक सीरीज राणा नायडू में उन्होंने दमदार रोल निभाया था। इस सीरीज के एक पार्ट में अर्जुन रामपाल ने भी दमदार रोल निभाया था। साथ ही इस कहानी में पवन कल्याण की एक्टिंग ने भी जान फूंक दी थी।
ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन के टॉल-हैंडसम भतीजे को देखा? पर्सनालिटी में भाई अभिषेक से नहीं हैं कम
