1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' हो गई पोस्टपोन? आलिया-रणबीर और विक्की की फिल्म पर आया बड़ा अपडेट

संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' हो गई पोस्टपोन? आलिया-रणबीर और विक्की की फिल्म पर आया बड़ा अपडेट

संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म 'लव एंड वॉर' लगातार सुर्खियों में है। इस फिल्म का जब से ऐलान हुआ है, दर्शकों में इसे लेकर खलबली मची हुई है। लेकिन, हाल ही में खबरें आईं कि मेकर्स फिल्म की रिलीज आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। अब इस मामले पर नया अपडेट सामने आया है।

love and war- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@ALIAABHATT लव एंड वॉर पर आया नया अपडेट

संजय लीला भंसाली हिंदी सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म निर्माताओं में से हैं। उनकी फिल्में इतनी भव्य और शानदार होती हैं कि हर किसी की नजर उनकी आने वाली फिल्मों पर टिकी होती हैं। उनकी फिल्में लार्जर देन लाइफ होती हैं, यही वजह है कि उनकी फिल्मों का हर किसी को इंतजार होता है। इन दिनों संजय लीला भंसाली 'लव एंड वॉर' को लेकर चर्चा में हैं, जिसकी सबसे बड़ी खासियत है इसकी स्टारकास्ट। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे स्टार लीड रोल में नजर आने वाले हैं, ऐसे में दर्शकों में इस फिल्म को लेकर और भी ज्यादा उत्सुकता है। इस बीच फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है।

कब रिलीज होगी 'लव एंड वॉर'?

पिछले कुछ दिनों से ऐसी चर्चा है कि रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर 'लव एंड वॉर' की रिलीज पोस्टपोन हो चुकी है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि फिल्म की रिलीज डेट आगे खिसकाकर अगले साल कर दी गई है। जिसकी सबसे बड़ी वजह रणबीर कपूर की एक अन्य अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को माना जा रहा है। क्योंकि, रामायण दिवाली 2026 में रिलीज होगी, ऐसे में मेकर्स अभिनेता की दोनों फिल्मों की रिलीज के बीच कुछ अंतर चाहते हैं। लेकिन, अब फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने साफ कर दिया है कि फिल्म की रिलीज पोस्टपोन नहीं की जाएगी और ये इसी साल रिलीज होगी।

फिल्म की रिलीज को लेकर सामने आया नया अपडेट

पिंकविला की रिपोर्ट् के अनुसार, फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने 'लव एंड वॉर' के 2027 में रिलीज होने की खबरों को खारिज कर दिया है। सूत्र का कहना है कि 'लव एंड वॉर' की शूटिंग के सभी बडे़ और जरूरी सीक्वेंस पूरे हो चुके हैं और ये 2026 में ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म से जुड़े सूत्र ने लव एंड वॉर की 2027 रिलीज़ की खबरों को गलत बताते हुए कहा है कि फिल्म 2026 में ही रिलीज़ होगी। सूत्र के मुताबिक, संजय लीला भंसाली हाल ही में फिल्म का एक गाना शूट कर चुके हैं और साथ ही फिल्म के ज्यादातर अहम सीन पहले ही पूरे किए जा चुके हैं।

भव्य स्तर पर बन रही है फिल्म

सूत्र ने बताया कि फिल्म बेहद भव्य स्तर पर बनाई जा रही है। इसका एक गाना 20 जनवरी को गोरेगांव फिल्म सिटी में शूट होगा, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल साथ नजर आएंगे। इस गाने की कोरियोग्राफी गणेश आचार्य कर रहे हैं। बता दें, संजय लीला भंसाली की ये अपकमिंग फिल्म एक वॉर पीरियड में चल रही लव ट्रायएंगल है, जिसमें पहली बार रणबीर, आलिया और विक्की कौशल की तिकड़ी साथ नजर आएगी। अब तक फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन चर्चा है कि फिल्म इस साल अगस्त में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हो सकती है।

ये भी पढ़ेंः 'कम्युनल' विवाद के बीच एआर रहमान का सहारा बनीं बेटियां, पिता के अपमान से दुखा दिल, बोलीं- 'असहमत हों, मगर...'
Border 2 advance booking: 'बॉर्डर 2' तोड़ेगी बड़े रिकॉर्ड, अक्षय की 'केसरी चैप्टर 2' का किला धव्स्त, रिलीज से 4 दिन पहले ही कर ली है इतनी कमाई

Latest Bollywood News