A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड दीपिका को मिला रणबीर का साथ, 10 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर साथ आएंगे नजर, इस डायरेक्टर ने उठाई जिम्मेदारी!

दीपिका को मिला रणबीर का साथ, 10 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर साथ आएंगे नजर, इस डायरेक्टर ने उठाई जिम्मेदारी!

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण 10 साल से किसी फिल्म में साथ नजर नहीं आए हैं। 'ब्रह्मास्त्र' में दीपिका का कैमियो था, लेकिन रणबीर के साथ उनका कोई सीन नहीं था। अब चर्चा है कि दोनों 1956 की क्लासिक फिल्म 'चोरी चोरी' से प्रेरित एक फिल्म में साथ नजर आएंगे।

Ranbir Kapoor- India TV Hindi Image Source : INSTAGRAM/@MAMARAAZZI रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण।

दीपिका पादुकोण पिछले कुछ महीनों से लगातार अलग-अलग वजहों से चर्चा में हैं। बेटी दुआ के जन्म के बाद से ही वह बड़े पर्दे से दूर चल रही हैं। वहीं 'स्पिरिट' और 'कल्कि 2' जैसी फिल्मों से बाहर होने के चलते भी उनका नाम सुर्खियों में बना रहा। इसी बीच उन्होंने शाहरुख खान की 'किंग' में अपनी एंट्री का ऐलान किया और अब दीपिका को लेकर एक नई खबर आई है। चर्चा है कि दीपिका पादुकोण अब 10 साल बाद रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। रणबीर और दीपिका 'तमाशा' (2015) के बाद किसी फिल्म में साथ नजर नहीं आए हैं। 'ब्रह्मास्त्र' में दीपिका का कैमियो था, लेकिन रणबीर के साथ वह स्क्रीन शेयर करती नहीं दिखीं। अब कथित तौर पर दीपिका और रणबीर अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित एक नई फिल्म में साथ नजर आएंगे।

'चोरी चोरी' से इंस्पायर होगी फिल्म

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, अयान मुखर्जी क्लासिक फिल्म 'चोरी चोरी' से इंस्पायर फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। 1956 में रिलीज हुई इस फिल्म में राज कपूर और नरगिस लीड रोल में नजर आए थे। कहा जा रहा है कि सीधे-सादे रीमेक के बजाय, टीम इसमें एक मॉडर्न टच देने की तैयारी कर रही है, जो आज के दर्शकों के लिए तैयार की गई है और इसमें मूल फिल्म की भावनात्मक आत्मा को बरकरार रखा गया है। रणबीर कपूर के लिए, यह प्रोजेक्ट भावनात्मक रूप से काफी अहम है, क्योंकि ये उनके परिवार की महान विरासत को भी श्रद्धांजलि होगी।

रणबीर-दीपिका की जोड़ी फिर दिखेगी साथ

रिपोर्ट्स के अनुसार, अयान मुखर्जी ने इस फिल्म में रणबीर कपूर के अपोजिट दीपिका पादुकोण को कास्ट करने का मन बनाया है। वह इस रोमांटिक फिल्म को हल्की-फुल्की कहानी के साथ पेश करना चाहते हैं, जिसमें प्यार, तकरार और इमोशन्स का मेल देखने को मिलेगा। रणबीर-दीपिका की ऑन-स्क्रीन केमेस्ट्री हमेशा से ही दर्शकों को आकर्षित करने में सफल रही है, जिसका असर उनकी पिछली फिल्मों में भी देखने को मिला था। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों की केमेस्ट्री एक बार फिर दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में सफल रहेगी।

रणबीर-दीपिका का ऑफ-स्क्रीन इक्वेशन

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक समय पर रिलेशनशिप में भी रह चुके हैं। दोनों का रिश्ता "बचना ऐ हसीनों" की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ था और 2010 में दोनों अलग हो गए, लेकिन इन सालों में दोनों की दोस्ती हमेशा बरकरार रही। दीपिका ने 2019 में रणवीर सिंह से शादी की और 2024 में इस जोड़े ने अपनी बेटी दुआ का स्वागत किया वहीं रणबीर कपूर ने 2022 में आलिया भट्ट से शादी की और उसी साल बाद में बेटी राहा के पिता बने। पिछले दिनों दोनों एयरपोर्ट पर भी साथ स्पॉट हुए थे। दोनों को साथ देखने के बाद फैंस ने फिर इस बात की उम्मीद जताना शुरू कर दिया कि जल्द ही दोनों साथ किसी फिल्म में साथ नजर आ सकते हैं।

रणबीर और दीपिका की आने वाली फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म "लव एंड वॉर" में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी हैं। इसके अलावा उनके पास 'रामायण', 'ब्रह्मास्त्र 2' और 'एनिमल 2' भी हैं।  दूसरी तरफ दीपिका पादुकोण शाहरुख खान के साथ अपनी अगली फिल्म 'किंग' की तैयारी कर रही हैं, जिसमें सुहाना खान भी अहम भूमिका में हैं।

ये भी पढ़ेंः Tere Ishq Mein: आ गया धनुष-कृति की फिल्म के पहले दिन का रिजल्ट, जानें बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही शुरुआत

कभी सारा अली खान के प्यार में गिरफ्तार था ये एक्टर, अब तारा सुतारिया को कर रहे डेट, खुलेआम जता चुके हैं प्यार

Latest Bollywood News