1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पापा ऋषि कपूर की हीरोइन संग जब रणबीर ने लगाए ठुमके, हिट हुआ डांस नंबर, यूट्यूब पर मिल चुके हैं 326 मिलियन व्यूज

पापा ऋषि कपूर की हीरोइन संग जब रणबीर ने लगाए ठुमके, हिट हुआ डांस नंबर, यूट्यूब पर मिल चुके हैं 326 मिलियन व्यूज

रणबीर कपूर अपने अभिनय के साथ-साथ अपने गुड लुक्स और शानदार डांस मूव्ज के लिए भी मशहूर हैं। उन्होंने कई डांस नंबर्स में अपने डांस का हुनर दिखाया है, लेकिन क्या आप उस गाने के बारे में जानते हैं जिसमें वह अपने पापा ऋषि कपूर की हीरोइन संग थिरकते नजर आए थे?

Ghagra song- India TV Hindi
Image Source : SCREEN GRAB YOUTUBE T-SERIES गाने के एक सीन में रणबीर कपूर।

रणबीर कपूर बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर और सफल एक्टर हैं, उन्होंने बॉलीवुड को कई शानदार फिल्में दी हैं। दर्शक उनके अभिनय के साथ-साथ उनके गुड लुक्स और डांस के भी दीवाने हैं। रणबीर इंडस्ट्री के सबसे अच्छे एक्टर होने के साथ-साथ सबसे बेहतरीन डांसर्स में से भी हैं। उन्होंने अब तक कई हसिनाओं के साथ अपने डांस का जलवा दिखाया है। लेकिन, क्या आप रणबीर के उस गाने के बारे में जानते हैं जिसमें उन्होंने एक ऐसी हीरोइन के साथ ठुमके लगाए थे, जो उनके पापा यानी ऋषि कपूर के साथ तीन फिल्मों में काम कर चुकी थीं और दोनों की जोड़ी को खूब पसंद भी किया गया।

रणबीर संग जब जमी ऋषि कपूर की हीरोइन की जोड़ी

हम बात कर रहे हैं 90 की टॉप एक्ट्रेस और धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की, जो रणबीर कपूर के साथ भी स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। माधुरी ने रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण स्टारर 'ये जवानी है दीवानी' में एक आइटम डांस में रणबीर के साथ ठुमके लगाए थे, जिसका नाम है 'घागरा', ये गाना उन दिनों काफी पॉपुलर हुआ था और पसंद भी किया गया। इस गाने में रणबीर कपूर ने माधुरी दीक्षित के साथ जोरदार डांस किया था। आज भी ये बॉलीवुड के टॉप डांस नंबर्स में से एक है।

गाने को मिले 326 मिलियन व्यूज

इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 12 सालों में इस डांस नंबर को 326 मिलियन व्यूज से ज्यादा मिल चुके हैं और आज भी इसकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है, जिसके चलते गाने के व्यूज बढ़ते जा रहे हैं। इस गाने को रेखा भारद्वाज और विशाल ददलानी ने गाया है और म्यूजिक प्रीतम ने दिया है। गाने के लिरिक्स की बात की जाए तो इसके बोल मशहूर लिरिसिस्ट अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं।

रामायण में नजर आएंगे रणबीर

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर आखिरी बार 'एनिमल' में नजर आए थे, जो 2023 में रिलीज हुई थी। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी ये फिल्म ब्लॉकबस्टर थी और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया था। पिछले दिनों रणबीर आर्यन खान की वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में कैमियो करते नजर आए थे और अब एक्टर नितीश तिवारी की 'रामायण' में नजर आएंगे, जो दिवाली 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ेंः यशराज स्टूडियो पहुंचे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, रानी मुखर्जी से की मुलाकात, अंदर ही देखी फिल्म

Latest Bollywood News