'लव एंड वॉर' की टीम आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, विक्की कौशल और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली शनिवार, 26 सितंबर की रात मुंबई में डिनर के लिए मिले। घर जाने से पहले रेस्टोरेंट के बाहर इन स्टार्स को पैपराजी के लिए पोज देते हुए देखा गया। इस खास पल का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की खूबसूरत बॉन्डिंग देखने को मिली। हालांकि, जब कपल अपनी कार की ओर जा रहा थे तब रणबीर का पत्नी आलिया के लिए प्रोटेक्टिव अंदाज देखने को मिला, जिसने सभी का ध्यान खींचा। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के इस वीडियो पर सभी जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
आलिया भट्ट को रणबीर कपूर ने किया प्रोटेक्ट
आलिया पीले रंग की स्कर्ट और मैचिंग सूट सेट में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। इस लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने बालों का नीट बन बनाया हुआ था। दरअसल, विक्की को अलविदा कहने के बाद आलिया भट्ट पति के साथ पैपराजी की भीड़ के बीच कार की ओर बढ़ने लगीं। इस दौरान रणबीर को भीड़ में अपनी पत्नी की हिफाजत करते देखा गया और उन्होंने उनकी कमर पकड़कर उन्हें रेस्टोरेंट के बाहर की भीड़-भाड़ से सुरक्षित कार में बैठते दिखे।
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की बॉन्डिंग पर फिदा हुए फैंस
जब यह कपल अपनी कार की ओर जा रहा था तो रणबीर ने आलिया की कमर पर मजबूती से हाथ रखा हुआ था और वे यह पक्का कर रहे थे कि भीड़ में आगे बढ़ने के लिए उन्हें काफी जगह मिले। उनका यह केयरिंग अंदाज सभी को पसंद आ रहा था। वे हर कदम पर आलिया के साथ ही रहे और उनकी हिफाजत की। एक पल ऐसा भी आया, जब आलिया शरमाती हुई दिखीं जो शायद रणबीर के प्यारे और केयरिंग अंदाज पर उनकी प्रतिक्रिया थी। कपल के इस प्यारे पल ने तुरंत पैपराजी और फैंस का ध्यान खींच लिया।
'लव एंड वॉर' रिलीज डेट
हाल ही में 'लव एंड वॉर' से आलिया, रणबीर और विक्की का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आ चुका है। इनमें उनके किरदारों के अलग-अलग पहलू दिखाए गए हैं और ज्यादा कुछ बताए बिना उनके रोल की झलक दी गई है। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें - जख्मी चेहरा, हाथ में सिगरेट और आंखों में गुस्सा, 'लव एंड वॉर' से विक्की कौशल का पहला लुक आया सामने
Latest Bollywood News