1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'रामायण' के इंटरनेशल ट्रेलर लॉन्च में छाए रणबीर कपूर, 'रावण' यश के सामने कन्नड़ में दी स्पीच, क्यों मांगी माफी?

'रामायण' के इंटरनेशल ट्रेलर लॉन्च में छाए रणबीर कपूर, 'रावण' यश के सामने कन्नड़ में दी स्पीच, क्यों मांगी माफी?

15 अक्टूबर को बेंगलुरु में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 'रामायण' का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज किया गया। इस ट्रेलर को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। दूसरी तरफ रणबीर भी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में छा गए। खासतौर पर अपनी कन्नड़ से उन्होंने सुपरस्टार यश को भी हैरान कर दिया।

Ranbir Kapoor- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@VIRALBHAYANI यश, रणबीर कपूर।

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' भारत में ही नहीं, ग्लोबल मार्केट में भी झंड़ा लहराने को तैयार है। मेकर्स इस इंडियन एपिक स्टोरी को हॉलीवुड तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। 15 अक्टूबर को बेंगलुरु में 'रामायण' का इंटरनेशनल ट्रेलर लॉन्च किया गया, जिसमें फिल्म के निर्माताओं के साथ कलाकार भी शामिल हुए।, रणबीर कपूर ने कन्नड़ बोलने की कोशिश करके फैंस का दिल जीत लिया। इस दौरान रणबीर कपूर ने अपने अंदाज से सबका दिल जीत लिया। खासकर अपनी कन्नड़ से। रणबीर कपूर ने दर्शकों का अभिवादन 'नमस्कार बेंगलुरु' कहकर किया और उनके प्यार और आशीर्वाद के लिए कन्नड़ भाषा में धन्यवाद दिया। उन्होंने अपने को-स्टार यश का जिक्र करते हुए कहा कि अगली बार आने से पहले वे उनसे और कन्नड़ सीख लेंगे।

रणबीर कपूर ने जय श्री राम कहकर शुरू की स्पीच

ट्रेलर लॉन्च इवेंट में रणबीर कपूर ने "जय श्री राम" कहते हुए अपनी स्पीच शुरू की और फिर 'नमस्कारा बेंगलुरु' कहते हुए इवेंट में मौजूद ऑडियंस का अभिवादन किया। इसके बाद उन्होंने कन्नड़ भाषा में ही सभी का आभार भी जताया। उन्होंने दर्शकों को उनके प्यार, अपनेपन, आशीर्वाद और अच्छे शब्दों के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने अपनी स्पीच खत्म करते हुए कहा, 'इस बार बस इतना ही सीख कर आया हूं। अगली बार 'यश बॉस' से थोड़ा और सीख कर आऊंगा।' रणबीर कपूर की बेंगलुरु के दर्शकों से जुड़ने के लिए ये कोशिश फैंस को इतनी पसंद आई कि पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

रणबीर कपूर ने क्यों मांगी माफी

फैंस को रणबीर का यश के प्रति दोस्ताना अंदाज काफी पसंद आ रहा है। इसी के दौरान रणबीर ने कन्नड़ में बातचीत की कोशिश की और फिर लोगों से कन्नड़ में ज्यादा कुछ न बोल पाने के लिए माफी भी मांगी। हालांकि, अभिनेता के फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। एक ने रणबीर की इस कोशिश की तारीफ करते हुए लिखा- 'रणबीर कपूर ने जिस प्यार से यश को यश बॉस कहा, उनकी कन्नड़ बहुतही प्यारी है।' एक अन्य ने लिखा- 'रणबीर हमेशा दक्षिण भारतीय भाषाएं बोलने की कोशिश करते हैं और उनकी ये कोशिश बहुत अच्छी लगती है। इसमें भी वह बहुत प्यारे लगते हैं।' वहीं एक ने मजाकिया अंदाज में लिखा- 'राम का रावण को बॉस कहना... कमाल है।' वहीं कई अन्य लोगों ने रेड हार्ट इमोजी के जरिए वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है।

रामायण के इंटरनेशनल प्रमोशनल कैंपेन की शुरुआत

15 अक्टूबर को बेंगलुरु में हुए एक इवेंट में 'रामायण' का इंटरनेशन ट्रेलर जारी किया गया और इसी के साथ फिल्म के इंटरनेशनल प्रमोशनल कैंपेन की शुरुआत हुई। इस कार्यक्रम में रणबीर कपूर के साथ, साई पल्लवी, यश, रकुल प्रीत सिंह, और रवि दुबे सहित अन्य कलाकार नजर आए। इन कलाकारों के अलावा संगीतकार ए.आर. रहमान और निर्देशक नितेश तिवारी भी इवेंट में मौजूद थे। बता दें, फिल्म 5 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा और फिल्म का दूसरा भाग 2027 में आएगा।

ये भी पढ़ेंः Ramayana New Trailer X Review: रावण-जटायु की भिड़ंत से राम-परशुराम का टकराव, नए ट्रेलर पर फिदा हुए फैंस, बोले- ‘राम युग की शुरुआत’

Latest Bollywood News