1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 2016 में रिलीज हुई फिल्म, जिसके लिए दिन-रात भूखा रहा एक्टर, 28 दिन में घटाया था 18 किलो वजन

2016 में रिलीज हुई फिल्म, जिसके लिए दिन-रात भूखा रहा एक्टर, 28 दिन में घटाया था 18 किलो वजन

सिनेमा की दुनिया में कुछ ऐसे स्टार हैं, जो फिल्मों में अपने किरदार के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। ऐसे ही एक एक्टर ने अपनी फिल्म के लिए 28 दिनों में 18 किलो वजन कम करके सबको चौंका दिया था।

randeep hooda- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@RANDEEPHOODA रणदीप हुड्डा।

फिल्म इंडस्ट्री में कुछ ऐसे एक्टर हैं, जो किरदार में खुद को ढालने के लिए अपनी जी जान लगा देते हैं। हाव-भाव से लेकर फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन तक, सब पर जमकर काम करते हैं। कई पर्दे पर कुछ ऐसे किरदार निभा जाते हैं, जिन्हें देखने के बाद दर्शकों के लिए यकीन करना मुश्किल हो जाता है कि ये इस एक्टर ने कैसे किया होगा। बॉलीवुड के हैंडम हंक रणदीप हुड्डा ने भी 2016 में रिलीज हुई एक फिल्म के लिए किया था, जिसमें उन्हें देखने के बाद दर्शकों की आंखों से आंसू झर-झरकर बहने लगे थे। हम बात कर रहे हैं 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'सरबजीत' की, जिसके लिए रणदीप हुड्डा ने 8-10 किलो नहीं, 18 किलो वजन कम किया था और वो भी 28 दिनों में।

सरबजीत के लिए घटाया 18 किलो वजन

रणदीप हुड्डा ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान खुलासा किया था कि 'सरबजीत' में अपने किरदार के लिए उन्होंने 18 किलो वजन घटाया था। साथ ही उन्होंने ये भी बताया था कि ये कमाल उन्होंने कैसे किया। बातचीत के दौरान रणदीप ने कहा- 'मुझे बताया गया कि हम पहले पंजाब वाले भाग की शूटिंग करेंगे, जिसमें कुश्ती के सीन थे। मगर फिर अचानक प्लान बदल दिया। वह बिना किसी प्लानिंग के ये कर रहे थे, तो मैंने उनसे कहा कि जेल में बंद किसी शख्स की सेहत इतनी अच्छी होना कैसे संभव है? फिर मैंने अपना खना-पानी कम कर दिया और इसका मेरे शरीर पर बहुत असर हुआ।'

कैसे कम किया 18 किलो वजन

रणदीप हुड्डा ने इसी दौरान अपने ट्रांसफॉर्मेशन का सीक्रेट भी बताया। उन्होंने कहा- 'हिंदू और इस्लाम, दोनों में फास्टिंग का कॉन्सेप्ट है और मैंने इसी कॉन्सेप्ट के साथ वजन कम किया। क्योंकि, हमारा पाचन तंत्र जिंदगी भर लगातार काम करता है और ज्यादातर हेल्थ इश्यू भी पेट से होते हैं। फास्टिंग के जरिए आप अपने पाचन तंत्र को आराम करने और स्वस्थ होने का मौका देते हैं। इसे डिटॉक्स का समय मिलता है। जब आप जब खाना खाते हैं, आलसी हो जाते हैं। लेकिन, जब खाना नहीं खाते तो ज्यादा एक्टिव रहते हैं। तो व्रत रखिये, एक दिन-दो दिन।'

व्रत हेल्थ के लिए अच्छा

इसी दौरान उन्होंने कहा था- 'व्रत भी अब लोग कई तरह से रखने लगे हैं। अनाज नहीं खाना, फल खाने हैं। हमारे यहां तो लोग व्रत में और ज्यादा खाते हैं। वो गलत है, कुछ मत खाइये। पानी पीजिए, खाइये मत। ब्लैक कॉफी, काली चाय, ग्रीन टी, ये सब पीजिए। लेकिन, नींबू पानी नहीं पी सकते, नारियल पानी नहीं पी सकते। व्रत आपके लिए, हेल्थ के लिए अच्छा है। लुक्स भी अच्छे होते हैं।'

ये भी पढ़ेंः रणबीर कपूर की 'रामायण' में हुई 'पंचायत' के एक्टर की एंट्री! निभाएंगे अहम रोल, नाम जानकर खुश हो जाएगा दिल
ओपनिंग डे पर बवंडर बनकर छाने वाली है 'धुरंधर 2', एडवांस बुकिंग में ही बिके 6.1 लाख से ज्यादा टिकट

Latest Bollywood News