1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह से एक दिन पहले इंस्टाग्राम से हटाए सारे पोस्ट, देखकर चौंके फैंस, क्या होने वाला है कोई नया धमाका?

रणवीर सिंह से एक दिन पहले इंस्टाग्राम से हटाए सारे पोस्ट, देखकर चौंके फैंस, क्या होने वाला है कोई नया धमाका?

रणवीर सिंह रविवार को अपना 40वां जन्मदिन मनाएंगे। अभिनेता के जन्मदिन से पहले जहां एक तरफ उनके फैन्स के लिए एक बड़ा सरप्राइज इंतजार कर रहा है, वहीं रणवीर की नई इंस्टा एक्टिविटी ने नेटिजन्स को हैरान कर दिया है।

रणवीर सिंह।- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM रणवीर सिंह।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह पिछले 2 साल से बड़े पर्दे से दूर हैं। अब स्टार अपनी कमबैक फिल्म धुरंधर की रिलीज के लिए कमर कस रहे हैं। जिसकी पहली झलक जल्दी ही सामने आने वाली है। फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर, रणवीर के 40वें जन्मदिन (6 जुलाई) को अपकमिंग स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' का फर्स्ट लुक रिलीज करेंगे। अब इसी कड़ी में एक्टर ने न सिर्फ अनाउंसमेंट का समय कन्फर्म किया बल्कि सोशल मीडिया पर एक ऐसा कदम उठाया, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

रणवीर ने इंस्टाग्राम से तस्वीरें डिलीट कीं

आज यानी शनिवार को रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सभी पोस्ट डिलीट करके फैंस को चौंका दिया। वह यहीं नहीं रुके, एक्टर ने आज यानी शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी डिस्प्ले पिक्चर भी हटा दी है। उन्होंने अपनी फिल्म अपडेट से जुड़ी सभी पोस्ट भी डिलीट कर दी हैं। यहां तक ​​कि उन्होंने अपनी प्रोफाइल फोटो भी डिलीट कर दी है। फैंस रणवीर के इस कदम को उनकी आने वाली फिल्म 'धुरंधर' से जोड़ रहे हैं।

'धुरंधर' के फर्स्ट लुक पर रणवीर का इशारा

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'धुरंधर' की तैयारियों में व्यस्त हैं। फिल्म की पहली झलक कल एक्टर के जन्मदिन के मौके पर पेश की जाएगी। रणवीर सिंह ने इस बारे में इशारा भी दिया है। हालांकि उन्होंने अपने सारे पोस्ट डिलीट कर दिए हैं, लेकिन इंस्टाग्राम स्टोरीज पर उन्होंने एक अपडेट शेयर किया है। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें '12.12' लिखा हुआ है। इसके साथ दो तलवारें बनी हुई हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि कल यानी रविवार को इसी समय धुरंधर का फर्स्ट लुक जारी किया जाएगा।

Image Source : Instagramरणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम से हटाए पोस्ट

एक्शन से भरपूर है 'धुरंधर'

फ़िलहाल रणवीर सिंह की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है कि उन्होंने अचानक अपने सोशल मीडिया पोस्ट क्यों डिलीट कर दिए हैं। अभिनेता की फ़िल्म 'धुरंधर' की बात करें तो इसे आदित्य धर निर्देशित कर रहे हैं। फ़िल्म एक्शन से भरपूर है। इसमें आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना जैसे सितारे भी नजर आएंगे। फ़िल्म कथित तौर पर इस साल के अंत में रिलीज़ हो रही है।

Latest Bollywood News