A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'एक-एक मैनेजर को ठिकाने लगाना शुरू करेंगे', रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर का सामने आया नाम

'एक-एक मैनेजर को ठिकाने लगाना शुरू करेंगे', रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर का सामने आया नाम

रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी को एक बार फिर धमकी मिली है। लॉरेन्स बिश्नोई गैंग की ओर से दोनों को धमकी दी गई है। पुलिस इस मामले में तफतीश कर रही है। पुलिस ने अपना रुख भी साफ किया है।

Ranveer singh rohit shetty- India TV Hindi
Image Source : RANVEER SINGH ROHIT SHETTY Ranveer singh rohit shetty

'धुरंधर' स्टार रणवीर सिंह और 'सिंघम' निर्देशक रोहित शेट्टी को एक बार फिर धमकी मिली है। रोहित शेट्टी के घर हुई पांच राउंड फायरिंग के बाद 10 फरवरी को रणवीर सिंह को पहली धमकी मिली थी। अब दोनों को एक बार फिर धमकी मिली है। लॉरेन्स बिश्नोई गैंग ने इसकी पूरी जिम्मेदारी ली है। बताया जा रहा है कि लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी और एक्टर रणवीर सिंह को इस बार धमकी दी है।

धमकी में कही गई ये बातें

सामने आई जानकारी के अनुसार पुलिस में शिकायत करने को लेकर दोनों को धमकी मिली है। इस धमकी में कहा गया, 'रणवीर सिंह तूने सलाह दी थी न शिकायत करने की रोहित शेट्टी को अब तुम्हे बताएंगे तुम्हारी 7 पुस्ते कुछ न बिगाड़ पाएंगी हमारा। तुम दोनों के जितने मैनेजर है, वो कहा रहते है, कब आते है, कब जाते है, परिवार कहा रहता है। सब पता है। एक एक मैनेजर को ठिकाने लगाना शुरू करेंगे वरना सुधर जाओ।'

इस मामले की भी ली हैरी बॉक्सर ने जिम्मेदारी

इसके साथ ही लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने पुर्तगाल में भारतीय लोगो के पासपोर्ट जप्त करने पर फायरिंग की जिम्मेदारी ली है।

क्या है पुलिस का कहना?

लॉरेंस बिश्नोई गैंग और हैरी बॉक्सर की तरफ से कथित तौर पर जारी किए गए ऑडियो मैसेज वाली धमकी पर मुंबई पुलिस अभी भी अपने बयान पर कायम। मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस ऑडियो मैसेज का सोर्स प्राथमिक रूप से मीडिया ही है। यह ऑडियो मैसेज भी उन तक मीडिया के माध्यम से ही पहुंचा है, ऐसे में मीडिया जिस ऑडियो मैसेज को चला रहा है., वह सच में किसी गैंग से जुड़े हुए व्यक्ति का है या नहीं, जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा।

पलिस करेंगी ऑडियो की जांच

मुंबई पुलिस ने पहले ही इन गैंग्स को लेकर साफ किया है कि कॉपीकैट क्रिमिनल और असली धमकी दोनों के बीच फर्क करना या समझना बेहद मुश्किल है। पुलिस की माने तो इस प्रकार के कई फर्जी ऑडियो मैसेज AI के माध्यम से भी बड़ी ही आसानी से तैयार कर दिए जाते है।  हालांकि सोशल मीडिया और मीडिया की वजह से उन्हें प्लेटफार्म मिल जाता है, वायरल हो रहा ऑडियो मैसेज पुलिस की संज्ञान में है और जांच की जाएगी।

ये भी पढ़ें: सुपरस्टार की नहीं होती मौत तो शाहिद कपूर को कभी नहीं मिलता हुसैन उस्तरा का किरदार, दीपिका होतीं फिल्म की हीरोइन

कौन है हुसैन उस्तरा, जिसने दाऊद इब्राहिम की नाक में किया था दम, अब O' Romeo दिखाएगी गैंगस्टर की पूरी कहानी

Latest Bollywood News