1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचा फेमस रैपर, हमले के बाद चुना धर्म का रास्ता, बांके बिहारी के किए दर्शन

प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचा फेमस रैपर, हमले के बाद चुना धर्म का रास्ता, बांके बिहारी के किए दर्शन

फेमस रैपर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग का मामला सामने आया था। रैपर इस घटना में बाल-बाल बचे थे, अब उन्होंने धर्म का रास्त चुना है और वो ऊपर वाले की शरण में वृंदावन पहुंचे हैं और इस दौरान उन्होंने प्रेमानंद महाराज से भी मुलाकात की है।

Rahul Fazilpuria, Premanand Maharaj- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV प्रेमानंद महाराज से मिले राहुल फाजिलपुरिया।

हरियाणवी गायक राहुल फाजिलपुरिया फायरिंग केस में बीते दिन कई खुलासे हुए। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है और लगातार इस पर कार्रवाई कर रही है। गुरुग्राम पुलिस ने गोलीबारी के सिलसिले में विशाल नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि विशाल सोनीपत का रहने वाला है और कई दिनों से गायक की दिनचर्या और आने-जाने के रास्ते पर नजर रख रहा था। विशाल ने यह जानकारी अपने दोस्तों को दी, जिन्होंने बाद में 14 जुलाई, 2025, सोमवार शाम को गुरुग्राम के एसपीआर रोड पर राहुल फाजिलपुरिया की कार पर गोलीबारी की। गनीमत रही कि गायक बाल-बाल बच गए। इस घटना के बाद सिंगर काफी घबरा गए थे और अब उन्हें धर्म की राह चुनी है। वो बीते दिन वृंदावन पहुंचे और भगवान के दर्शन के साथ ही प्रेमानंद महाराज से भी मुलाकात की।

धर्म की राह पर रैपर

सिंगर और रैपर राहुल फाजिलपुरिया हमले के बाद धार्मिक यात्रा पर निकल पड़े हैं। हाल ही में बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया गुरुग्राम छोड़कर वृंदावन पहुंचे। उन्होंने प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए। अपने साथियों के साथ राहुल फाजिलपुरिया ने बांके बिहारी मंदिर में भी माथा टेका। राहुल फाजिलपुरिया का प्रेमानंद महाराज से मिलने का वीडियो आया सामने आया है, जसमें वो उनसे बातचीत करते और आशीर्वाद ग्रहण करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उनके साथ कई और लोग भी नजर आ रहे हैं। राहुल फाजिलपुरिया का प्रेमानंद महाराज से बात करते हुए कर्ता-पजामा पहने देख सकते हैं।

यहां देखें वीडियो 

पुलिस कर रही कार्रवाई

बता दें, इस मामले में पुलिस को पास के एक लोहे के खंभे पर गोली का निशान मिला है और अब वे हमले में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रहे हैं। गुरुग्राम पुलिस सूत्रों के अनुसार कुछ महीने पहले राहुल फाजिलपुरिया की सुरक्षा हटा ली गई थी। हालांकि, इस गोलीबारी की घटना के बाद उन्हें एक बार फिर सुरक्षा दी गई है। पुलिस ने बताया कि बीते दिन सुनील सरधानिया नाम के एक गैंगस्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए हमले की जिम्मेदारी ली। पोस्ट में सुनील सरधानिया ने कहा कि राहुल ने उससे 5 करोड़ लिए और नहीं लौटाए, जिसकी वजह से उसने हमला किया था।

Latest Bollywood News