'मेरे प्यारे पति', रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा की शादी की शेयर की तस्वीरें, प्रेम रंग में डूबा फिल्मी जोड़ा
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी की तस्वीरें शेयर कर दी हैं। इन तस्वीरों में ये प्रेमी जोड़ा प्यार के रंग में सरावोर दिख रहा है।
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आज शादी के बंधन में बंध गए हैं। उदयपुर में हुई इस फिल्मी जोड़े की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार था और अब खत्म हो गया है। रश्मिका और विजय ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए एक भावुक नोट लिखा है। बीते 2 दिनों से उदयपुर के होटल आईटीसी मेमेंटोस में शादी चल रही थी। बीते रोज हल्की की सेरेमनी धूमधाम से मनाई गई थी। इसकी तस्वीरों को भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। अब शादी की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रश्मिका मंदाना ने एक भावुक कैप्शन भी लिखा है।
भावुक कैप्शन संग दिखाई शादी की झलक
जिसमें रश्मिका मंदाना लिखती हैं, 'प्यारे लोगों को नमस्कार, मैं आपका परिचय मेरे पति से कराना चाहती हूं। मिस्टर विजय देवरकोंडा। ऐसा इंसान जिसने मुझे सच्चा प्यार करना सिखाया। इंसान जिसने मुझे शांति की तरह रहना सिखाया। इंसान जिसने मुझे सिखाया कि बड़े सपने देखना कोई बुरी बात नहीं है। साथ ही ये अहसास कराना कि मैं कुछ भी कर सकती हूं। मुझपर मुझसे ज्यादा भरोसा करना। वो इंसान जिसने मुझे कभी भी बेफिक्र होकर नाचने से नहीं रोका। वो इंसान जिसने मुझे दोस्तों के साथ यात्रा करना सिखाया, और यकीन मानिए, मैं इस इंसान पर एक किताब लिख सकती हूं। मैं वो औरत बन गई हूं जिसका मैंने हमेशा सपना देखा था, क्योंकि आपने ही मुझे आज वो बनाया है। मैं सचमुच बहुत भाग्यशाली हूं। विज्जु, तुम्हारे लिए मेरे दिल में जो भावनाएँ हैं, उन्हें बयां करने के लिए मेरे पास शब्द कम पड़ जाते हैं!! मैंने हमेशा तुमसे ये कहा है। लेकिन तुम्हें पता है, अचानक मेरी सारी उपलब्धियां, संघर्ष, खुशियां, दुख, आनंद, जिंदगी - सब कुछ अब ज्यादा मायने रखता है - क्योंकि तुम मेरे साथ हो - इन सब के साक्षी... इन सबका सबसे बड़ा हिस्सा। मैं तुम्हारी पत्नी बनने के लिए बहुत-बहुत उत्साहित हूं! तुम्हारी पत्नी बनने के लिए, तुम्हारी पत्नी कहलाने के लिए, अब तो पार्टी का पूरा माहौल है। चलो साथ मिलकर सबसे बेहतरीन जिंदगी जिएं। मैं तुमसे प्यार करती हूं।'
2018 से पक्के दोस्त हैं रश्मिका और विजय
बता दें कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा बीते 6 साल से ज्यादा समय से पक्के दोस्त हैं। दोनों ने साथ में एक फिल्म की थी जो लोगों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में दोनो की जोड़ी जमी थी और फिल्म भी सुपरहिट रही थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई और दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों शादी के पहले कुछ समय तक रिलेशनशिप में रहे थे। दोनों को अक्सर ही छुट्टियां मनाते भी देखा गया था। दोनों की साथ में वेकेशन की फोटो भी सामने आती रही हैं। अब ये फिल्मी दुनिया की रूमर्ड जोड़ा आधिकारिक रूप से पति-पत्नि बन गया है। अब रश्मिका और विजय को शादी के लिए शुभकामनाएं मिल रही हैं। सोशल मीडिया पर फैन्स ने उन्हें बधाई संदेश भेजे हैं।
ये भी पढ़ें- ऐक्ट्रेस ऐश्वर्या गिरफ्तार, फिल्म डायरेक्टर को किडनैप करने की प्लानिंग में शामिल होने का लगा आरोप
14 साल बाद जमी है अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी, क्या फिर होगा भूल भुलैया जैसा कमाल?
