1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शादी के बाद हनीमून पर निकलीं रश्मिका मंदाना, थाईलैंड में बिता रहे रोमांटिक पल, बाहों में बाहें डाले वायरल हुई फोटो

शादी के बाद हनीमून पर निकलीं रश्मिका मंदाना, थाईलैंड में बिता रहे रोमांटिक पल, बाहों में बाहें डाले वायरल हुई फोटो

शाही शादी के बाद अब रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अब अपने हनीमून पर निकल गए हैं। कपल की सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी वायरल हो रही है, जिसमें दोनों एक-दूसरे के साथ रोमांटिक होते दिख रहे हैं।

rashmika mandnanna- India TV Hindi
Image Source : INSTA/@RASHMIKA_MANDANNA रश्मिका-विजय।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी, 2026 को शादी के बंधन में बंधे। दोनों ने राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में शाही अंदाज में शादी की। जैसे ही दोनों की वेडिंग फोटोज सामने आईं, फैंस इनका लुक देखने के बाद देखते ही रह गए। हर तरफ रश्मिका-विजय के वेडिंग लुक की चर्चा रही और खूब तारीफें भी हुईं। शादी में रश्मिका और विजय दोनों ही सोने से लदे थे और फिर इनकी प्री-वेडिंग सेरेमनी की तस्वीरों ने भी फैंस का ध्यान खींचा। शादी-रिसेप्शन के बाद अब रश्मिका और विजय थाईलैंड के समुई में हनीमून मना रहे हैं, जहां से कपल की एक बेहद रोमांटिक तस्वीर वायरल हो रही है।

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की रोमांटिक फोटो वायरल

सोशल मीडिया पर रश्मिका और विजय देवरकोंडा की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें दोनों एक-दूसरे में खोए नजर आ रहे हैं। वायरल हो रही फोटो में रश्मिका और विजय सीढ़ी पर खड़े हैं और एक-दूसरे को हग किए नजर आ रहे हैं। विजय जहां ब्लैक टी-शर्ट और ब्लैक पैंट में हैं वहीं रश्मिका खूबसूरत फ्लोरल प्रिंट वाली ड्रेस में नजर आ रही हैं। दोनों के बैकग्राउंड में हरे-भरे और घने पेड़ दिखाई दे रहे हैं। अपने फेवरेट कपल की तस्वीर देखने के बाद अब सोशल मीडिया यूजर भी इस पर रिएक्शन देने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं। कई ने कमेंट करते हुए रश्मिका और विजय को इंडस्ट्री का सबसे प्यारा कपल बताया है।

थाईलैंड में रश्मिका-विजय

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा थाईलैंड में एक प्राइवेट Airbnb विला में रुके थे। ये एक खूबसूरत नजारे वाली प्रॉप्रटी थी, जिससे समुद्र का नजारा दिखता है। दोनों ने किसी लग्जरी रिसॉर्ट की जगह ये विला इसलिए चुना, ताकि वह आराम से अपनी छुट्टियां एंजॉय कर सकें। वायरल फोटो पर अब रश्मिका और विजय के फैंस खूब रिएक्शन दे रहे हैं और दोनों पर झोली भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं।

रश्मिका-विजय की शादी

बता दें, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी 2026 को ही शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने उदयपुर के आईटीसी मेमेन्टोस में डेस्टिनेशन वेडिंग की। झील किनारे स्थित इस लग्जरी रिजॉर्ट में कपल ने शादी अंदाज में शादी की। दोनों की शादी में इनके परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी के बाद कपल ने इंस्टाग्राम पर अपनी वेडिंग फोटोज शेयर कीं और फिर हैदराबाद में फिल्म जगत की हस्तियों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन भी रखा, जिसमें साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड हस्तियों तक ने शिरकत की। रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में अल्लू अर्जुन, राम चरण, चिरंजीवी, नागार्जुन, करण जौहर, मृणाल ठाकुर और कृति सेनन जैसे सेलेब्स ने शिरकत की।

ये भी पढ़ेंः 'धुरंधर 2' के शोर के बीच रिलीज हुई साउथ फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर छेड़ा युद्ध, 3 ही दिन में कर ली बजट से दोगुनी कमाई

Latest Bollywood News