1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विजय देवरकोंडा के माथे से रश्मिका मंदाना ने पोंछा पसीना, फिर मूंछ को दिया ताव, कैमरे में कैद हुआ प्यार भरा मोमेंट

विजय देवरकोंडा के माथे से रश्मिका मंदाना ने पोंछा पसीना, फिर मूंछ को दिया ताव, कैमरे में कैद हुआ प्यार भरा मोमेंट

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की जोड़ी लोगों की फेवरेट है। शादी के बाद कपल का एक लवी-डवी मोमेंट सामने आया है, जो तेजी से सोसल मीडिया पर वायरल गो रहा है।

Vijay Deverakonda, Rashmika Mandanna- India TV Hindi
Image Source : VIRAL BHAYANI विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना।

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं। तेलंगाना के एक इवेंट से दोनों का वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद हर किसी का यही कहना है कि ये परफेक्ट मेड फॉर ईच अदर कपल हैं। ये दोनों सितारे एक स्कॉलरशिप पहल के तहत पढ़ाई में होनहार छात्रों को सम्मानित करने के लिए थुम्मनपेट गांव गए थे, लेकिन दोनों के बीच का एक प्यारा पल फैंस को बहुत पसंद आया। इस इवेंट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायर हो रहे हैं, जिसमें से एक की कुछ ज्यादा ही चर्चा हो रही है। 

देखने को मिला प्यार भरा पल

एक क्लिप में रश्मिका को विजय देवरकोंडा के माथे से नैपकिन से पसीना पोंछते और उनकी मूंछ ठीक करते हुए देखा जा सकता है, जबकि वे वहां मौजूद लोगों से बातचीत कर रहे थे। इस हरकत ने तुरंत सबका ध्यान खींचा, फैंस ने इसे बहुत प्यारा बताया और दोनों कलाकारों के बीच की बॉन्डिंग की तारीफ की। वायरल वीडियो में विजय और रश्मिका इवेंट में भीड़ के बीच खड़े दिखाई दे रहे हैं, तभी रश्मिका धीरे से उनका माथा पोंछती हैं और उनकी मूंछ ठीक करती हैं। यह पल कैमरे में कैद हो गया और जल्द ही फैन पेजों पर फैल गया।

यहां देखें वीडियो

फैंस की फेवरेट बनी ये जोड़ी

फैंस ने इस क्लिप पर तुरंत रिएक्सन दिया और कई लोगों ने उन्हें तेलुगु सिनेमा की सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक बताया। 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' जैसी फिल्मों में अपनी केमिस्ट्री के कारण विजय और रश्मिका लंबे समय से फैंस के पसंदीदा रहे हैं। साथ में उनके सार्वजनिक कार्यक्रमों में दिखने से अक्सर फैंस में उत्साह पैदा होता है और इस ताजा वीडियो ने इस चर्चा को और बढ़ा दिया है। हालांकि यह अनौपचारिक पल ऑनलाइन चर्चा का केंद्र बन गया, लेकिन उनके दौरे का मकसद तेलंगाना के सरकारी स्कूलों के छात्रों की मदद करने के लिए शुरू की गई एक शैक्षिक पहल से जुड़ा था।

स्कॉलरशिप पहल से जुड़े विजय और रश्मिका

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने तेलंगाना के अचमपेट मंडल के थुम्मनपेट गांव का दौरा किया ताकि 9वीं और 10वीं कक्षा के बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया जा सके। यह कार्यक्रम पढ़ाई में होनहार छात्रों का सम्मान करने और उन्हें अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। इस क्षेत्र के योग्य छात्रों की मदद के लिए इस साल की शुरुआत में स्कॉलरशिप पहल शुरू की गई थी। इस कार्यक्रम के तहत 180 प्रतिभाशाली और जरूरतमंद छात्रों को स्कॉलरशिप दी जाएगी, जिससे उन्हें बेहतर शैक्षिक अवसर मिल सकेंगे और वे अधिक आत्मविश्वास के साथ अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे।

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का वर्क फ्रंट

प्रोफेशनल फ्रंट के मुताबिक विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 'रणबाली' में एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। तेलुगु पीरियड एक्शन ड्रामा के 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है। चर्चाएं हैं कि 'रणबाली', 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' के बाद इस लोकप्रिय जोड़ी का एक और कोलेबोरेशन होगा। उनकी पिछली फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था।

ये भी पढ़ें: 'लगान' की 'गौरी' ग्रैसी सिंह का बदल गया अंदाज, चुनी धर्म की राह, बनीं ब्रम्हकुमारी, सादगी से गुजार रहीं जिंदगी

Latest Bollywood News