1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रवि किशन का गाना 'मनी फॉलोज माय ब्रदर' रिलीज, वायरल मीम का हुआ म्यूजिकल मेकओवर

रवि किशन का गाना 'मनी फॉलोज माय ब्रदर' रिलीज, वायरल मीम का हुआ म्यूजिकल मेकओवर

रवि किशन के वायरल मीम 'मनी फॉलोज माय ब्रदर' को टी-सीरीज ने म्यूजिकल रूप दिया गया है, जो अब इंटरनेट पर गर्दा उड़ा रहा है। इस वीडियो में 'मिर्जापुर द मूवी' फेम रवि किशन का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है।

Ravi Kishan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@RAVIKISHANN रवि किशन

एक्टर और नेता रवि किशन आजकल अपने मीम्स की वजह से इंटरनेट पर छाए हुए हैं। उनकी कही किसी भी बात का मजेदार तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है, जो देखते ही देखते वायरल हो जाता है। उनके हर नए वीडियो को लोगों से बहुत प्यार मिलता है। इसलिए, इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि उन्होंने इस मौके का फायदा उठाने का फैसला किया और टी-सीरीज के साथ मिलकर 'मनी फॉलोज माय ब्रदर' गाना बना दिया, जिसमें उनके मीम्स को पूरी तरह से सेलिब्रेट किया गया है। ये गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रवि किशन के मनी फॉलोज माय ब्रदर गाने की धूम

अगर आपने रवि किशन के 'मनी फॉलोज माय ब्रदर' वाले वायरल मीम्स नहीं देखे हैं तो आप यकीनन दुनिया से कटे हुए हैं। इंटरनेट पर मजेदार ट्रेंड के तौर पर शुरू हुई यह बात अब एक गाने में बदल गई है, क्योंकि टी-सीरीज ने इस वायरल लाइन को एक पूरे गाने का रूप दे दिया है। शुक्रवार, 11 सितंबर को टी-सीरीज ने 'मनी फॉलोज माय ब्रदर' नाम का गाना रिलीज किया, जिसमें खुद रवि किशन ने अपनी आवाज दी है। इस गाने में मेलो डी और दिवंगत पंजाबी गायक सुरजीत बैंस बिंद्राखिया की आवाज भी शामिल है। यह गाना बिंद्राखिया के मशहूर पंजाबी गाने 'लक टुनु टुनु' का मॉडर्न वर्जन भी है।

मनी फॉलोज माय ब्रदर में दिखा एक्टर का अनोखा अंदाज

रवि किशन के नए गाना 'मनी फॉलोज माय ब्रदर' के बोल मेलो डी और शमशेर संधू ने लिखे हैं, जबकि गाने को संगम वैज्ञानिक ने प्रोड्यूस किया है। इसका संगीत मेलो डी, संगम वैज्ञानिक और अतुल शर्मा ने तैयार किया है। म्यूजिक वीडियो को पोस्ट गुरु ने डायरेक्ट किया है। रवि किशन म्यूजिक वीडियो में अपने वायरल अंदाज में नजर आ रहे हैं। गाने में रवि किशन की जबरदस्त एनर्जी देखने को मिल रही है। चमकीले कपड़े पहने और आलीशान लाइफस्टाइल के बीच, एक्टर गाने में अपना खास अंदाज और पर्सनैलिटी दिखा रहे हैं। इंस्टाग्राम पर म्यूजिक वीडियो शेयर करते हुए रवि किशन ने लिखा, 'पूरे देश को पागल करने आ रहा हूं'

रवि किशन मिर्जापुर में आए नजर

काम की बात करें तो रवि किशन को हाल ही में 'मिर्जापुर: द मूवी' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने बब्बन भैया का किरदार निभाया है। एक ऐसा गैंगस्टर, जो मिर्जापुर की गद्दी पर कब्जा करना चाहता है।

ये भी पढ़ें - 'मिर्जापुर: द मूवी' से रवि किशन और सुशांत सिंह का नया पोस्टर रिलीज, सोनल चौहान और मोहित मलिक का भी दिखा स्वैग

Latest Bollywood News