A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड तलाक से पहले ही रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ दिखा सुपरस्टार, पहने थे मैचिंग कपड़े, देखते ही बोले नेटिजन्स- हो गया कंफर्म

तलाक से पहले ही रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ दिखा सुपरस्टार, पहने थे मैचिंग कपड़े, देखते ही बोले नेटिजन्स- हो गया कंफर्म

तमिल अभिनेता रवि मोहन एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। एक बार फिर उनके अफेयर की चर्चा शुरू हो गई है। तलाक से पहले ही एक्टर रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए हैं। उनकी तस्वीर और वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Ravi Mohan Kenishaa Francis - India TV Hindi Image Source : INSTAGRAM रवि मोहन और केनिशा।

तमिल अभिनेता रवि मोहन जिन्हें हम जयैम रवि के नाम से भी जानते हैं और गायिका केनिशा फ्रांसिस शुक्रवार को चेन्नई में निर्माता इशारी गणेश की बेटी की शादी में एक साथ नजर आए। दोनों को एक बार फिर साथ देख लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं। पूर्व पत्नी आरती से अलग होने की घोषणा के कुछ महीनों बाद ही रवि मोहन रूमर्ड गर्लफ्रेंड केनिशा के साथ सार्वजनिक तौर पर नजर आए। हालांकि पिछले साल रवि और केनिशा ने कहा था कि वे दोस्त हैं, लेकिन अब उनकी मौजूदगी ने उनके रिश्ते के बारे में अफवाहों को दोबारा हवा दे दी है। 

पहने मैचिंग कपड़े

रवि और केनिशा ने शादी में मैचिंग आउटफिट पहना था। जहां अभिनेता पारंपरिक गोल्डन शर्ट और धोती में नजर आए, वहीं केनिशा ने बॉर्डर पर कढ़ाई वाली गोल्डन रंग की साड़ी पहनी थी। बता दें, इससे पहले भी रवि मोहन (पूर्व में जयम रवि) की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिसमें वह गायिका केनीशा के साथ नजर आए थे। नेटिजन्स ने इस वीडियो में देखा कि केनीशा वही महिला हैं जिन्होंने वीडियो शूट किया था और वह रवि के साथ यात्रा कर रही थीं। इससे उनके बीच रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं। फिलहाल हालिया तस्वीरों को देखने के बाद नेटिजन्स तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, 'और कितना झूठ बोलोगे, अब तो सच बोलो।' एक और शख्स ने लिखा, 'कब तक चलेगा ऐसे, दुनिया को बता दो।'

केनिशा ने दी सफाई

सितंबर 2024 में रवि मोहन और आरती के बीच सोशल मीडिया पर एक भयंकर लड़ाई हुई, जब अभिनेता ने अलग होने का फैसला किया। केनिशा ने डीटी नेक्स्ट के साथ एक साक्षात्कार में रवि के साथ अफेयर की अफवाहों को खारिज कर दिया और दावा किया कि आरती और उसके परिवार ने रवि के साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने आगे कहा कि वह एक चिकित्सक के रूप में पेशेवर आधार पर रवि से मिली थीं। उन्होंने अफेयर की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा, 'कोई शारीरिक संबंध नहीं रहा है; हम दोनों अपनी सीमाओं को समझते हैं। मैं खुद के दम पर बनी हूं और मेरे माता-पिता अब नहीं हैं।'

Latest Bollywood News