1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब पड़ोस की लड़की ने काट ली इस खूंखार खलनायक की नाक, 74 साल के एक्टर बोले- 'वो मेरा प्यार...'

जब पड़ोस की लड़की ने काट ली इस खूंखार खलनायक की नाक, 74 साल के एक्टर बोले- 'वो मेरा प्यार...'

रजा मुराद की गिनती बॉलीवुड के खूंखार खलनायकों में होती है। उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में विलेन बनकर हीरो की नाक में दम किया, लेकिन जब एक लड़की ने उनकी नाक काट ली तो वह कुछ ना कर सके। क्या है पूरा किस्सा, चलिए बताते हैं।

Raza Murad- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM जब एक लड़की ने काट ली थी रजा मुराद की नाक।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रजा मुराद ने 70 के दशक में फिल्मों में काम करना शुरू किया था। उत्तर प्रदेश के रामपुर में जन्में रजा मुराद के पिता हामिद अली मुराद भी एक्टर थे और जीनत अमान उनकी फर्स्ट कजिन हैं। आज भी रजा मुराद की गिनती बॉलीवुड के खूंखार खलनायकों में होती है। अपने सालों के करियर में उन्होंने करीब 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और ज्यादातर में विलेन की भूमिका में ही नजर आए। उन्होंने अपने खलनायक के किरदार से कई हीरो की नाक में दम किया, लेकिन क्या हुआ जब एक लड़की ने उनकी ही नाक काट ली। रजा मुराद ने हाल ही में खुद ये किस्सा सुनाया है।

जब लड़की ने काट ली रजा मुराद की नाक

रजा मुराद ने ANI के साथ बातचीत में उस घटना का जिक्र किया जब पड़ोस में रहने वाली एक लड़की ने उनकी नाक काट ली। इस घटना ने उनके दिल पर ऐसी छाप छोड़ी की वह आज तक इसे भूल नहीं पाए हैं। उस पल को याद करते हुए रजा मुराद ने कहा कि इस घटना के चलते उन्हें कभी ना भुला पाने वाला गम मिला था।

प्यार का पहला अनुभव

किस्से का जिक्र करते हुए रजा मुराद कहते हैं- 'वो एक बच्ची थी, मैं भी तब बच्चा था। हम कुछ 5 साल के रहे होंगे। वो मेरे पड़ोस में रहती थी और मैं उसे शुरू से ही बहुत पसंद करता था। मैंने एक बार जब उसके करीब जाने की कोशिश की.. तो उसने मेरी नाक ही काट ली। उसने मेरी नाक ऐसे काटी की खून ही बहने लगा। मैं इसके बाद बहुत रोया... फिर मेरे घरवाले भी आ गए। वो मेरा प्यार का पहला अनुभव था।'

शादी से पहले नहीं देखा था पत्नी का चेहरा

रजा मुराद ने बताया कि उन्होंने शादी से पहले अपनी पत्नी शाहरुख मुराद का चेहरा नहीं देखा था। उनकी मां ने शाहरुख को उनके लिए पसंद किया था। रजा मुराद बताते हैं कि जब उन्हें अपने पसंद की लड़की नहीं मिली तो उनकी मां ने ये जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली। उन्होंने कहा- 'तुमने बहुत सी लड़कियों को रिजेक्ट कर दिया है। अब मैं तुम्हारे लिए लड़की देखने जा रही हूं। इसके बाद मां भोपाल चली गईं, वहां शाहरुख से मिलीं और वापस आकर बोलीं- मैंने तुम्हारे लिए लड़की देख ली है। तुम्हें उससे मिलना है? मैंने मना कर दिया और फोटो देखे बिना ही उनसे शादी कर ली।'

Latest Bollywood News