1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'उमराव जान' के प्रीमियर पर इस एक्ट्रेस को देख खुशी से उछल पड़ीं रेखा, प्यार-दुलार करते आईं नजर

'उमराव जान' के प्रीमियर पर इस एक्ट्रेस को देख खुशी से उछल पड़ीं रेखा, प्यार-दुलार करते आईं नजर

रेखा की क्लासिकल फिल्म 'उमराव जान' 44 साल बाद फिर से बड़े पर्दे पर रिलीज हुई। इस फिल्म के प्रीमियर पर तमाम सितारे पहुंचे। इसी बीच अब दिग्गज अभिनेत्री रेखा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनकी और तब्बू की बहुत खूबसूरत बॉन्डिंग देखने को मिली।

Rekha- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM इस एक्ट्रेस को देख खुशी से उछल पड़ीं रेखा

रेखा, हेमा मालिनी और अनिल कपूर जैसे कई बॉलीवुड सेलेब्स कल्ट क्लासिक फिल्म 'उमराव जान' के ग्रैंड प्रीमियर पर नजर आए। 44 साल पहले रिलीज हुई ये फिल्म एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। खास बात यह है कि रेखा की ये फिल्म इसी महीने दस्तक देने वाली है। जी हां, 'उमराव जान' दोबारा 27 जून, 2025 को सिनेमाघरों में आने वाली है। अब इसके दोबारा रिलीज होने की खुशी में सभी स्टार्स साथ में दिखाई दिए। इस कार्यक्रम में तब्बू भी शामिल हुईं, जिनका रेखा ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने रेड कार्पेट पर एक-दूसरे को गले लगाया और तस्वीरें क्लिक करने से पहले एक-दूसरे की खूब तारीफ की। सोशल मीडिया पर तब्बू और रेखा का ये खूबसूरत वीडियो बहुत पसंद किया जा रहा है।

रेखा ने तब्बू को कसकर लगाया गले

70 साल की सदाबहार अभिनेत्री रेखा और तब्बू का वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। रेखा जब पैपराजी के सामने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन कर रही थीं। उसी वक्त तब्बू ने एंट्री की और अभिनेत्री खुद को उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाईं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे अपनी दोस्त तब्बू को देख रेखा ने उन्हें गले लगाया और जमकर प्यार किया। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू भी रेखा की तारीफ करते नजर आईं। उन्होंने तस्वीरों के लिए साथ में शानदार पोज दिए।

तब्बू और रेखा की खूबसूरत ने लूटी महफिल

रेखा ने क्रीम और गोल्डन कलर का अनारकली सूट पहना था। उन्होंने बालों पर मोगरा, गोल्ड ज्वेलरी और रेड लिपस्टिक से अपने लुक को पूरा किया। 70 साल की रेखा ने अपनी खूबसूरत से इस इवेंट में चार चांद लगा दिए। वहीं तब्बू 'उमराव जान' के प्रीमियर पर रेड और गोल्डन कलर के हैवी अनारकली सूट में नजर आईं, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थीं। दोनों का लुक लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। इस दौरान आमिर खान, शबाना आजमी, ए आर रहमान से लेकर खुशी कपूर सहित कई सेलेब्स फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंचे।

Latest Bollywood News