1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कई मुसीबतों से लड़ने के बाद लाइफ का न्या चैप्टर शुरू कर रहीं रिया चक्रवर्ती, पोस्ट में दिया हिंट

कई मुसीबतों से लड़ने के बाद लाइफ का न्या चैप्टर शुरू कर रहीं रिया चक्रवर्ती, पोस्ट में दिया हिंट

रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से कई मुसीबतों का सामना कर चुकी हैं। लेकिन अब ऐसा लगता है कि एक्ट्रेस की जिंदगी में खुशी आने वाली है। इस बात का हिंट एक्ट्रेस ने खुद अपने हालिया पोस्ट के जरिए दिया है।

Rhea Chakraborty- India TV Hindi
Image Source : X लाइफ का न्या चैप्टर शुरू कर रहीं रिया चक्रवर्ती

रिया चक्रवर्ती के लिए बीते कुछ साल बहुत बेकार रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। सुशांत के निधन के बाद उनके परिवार ने रिया के खिलाफ कथित आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था। जिसके बाद उन्हें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार किया था, जो सुशांत की मौत की जांच के दौरान सामने आया था। इसके बाद भी एक्ट्रेस की जिंदगी में कोई न कोई परेशानी आती रही। हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि एक्ट्रेस कि जिंदगी में खुशियां आने वाली हैं। इस बात का हिंट एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टा पोस्ट में दिया है।

न्या चैप्टर शुरू कर रहीं रिया

दरअसल, हाल ही में रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में रिया लाल और सफेद रंग की बैकलेस ड्रेस में समुद्र के किनारे पोज देती हुई नजर आ रही हैं। वहीं एक तस्वीर में एक्ट्रेस को सनसेट का नजारा लेते हुए देखा जा सकता है। अपनी इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए रिया ने ‘हैशटैग चैप्टर 2’ लिखा है। इसके साथ ही फूल, दिल और इंद्रधनुष वाले इमोजी भी शामिल किए हैं। अब एक्ट्रेस के इस पोस्ट को देखकर तो ऐसा लग रहा है कि जैसे वह अपनी लाइफ के दूसरे पड़ाव में पहुंच गई हैं या फिर शुरुआत करने जा रही हैं। अब ये हिंट उनकी शादी से जुड़ा है या फिर रिलेशनशिप से या किसी और चीज से इसके बारे में फिलहाल कुछ कन्फर्म नहीं है। 

रिलेशनशिप को लेकर उड़ी थी अफवाह

आपको बता दें कि पिछले साल एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में रही थीं। उनका नाम करोड़पति बिजनेसमैन निखिल कामथ से जुड़ा था। मीडिया में खबरें रही थीं कि वो बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट भी किया जा चुका है। हालांकि, इस मामले पर दोनों में से किसी ने भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। 

Latest Bollywood News