1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'उसे अच्छा नहीं लगा तो उसने...' समारा के नानी नीतू कपूर को धक्का देने वाले वीडियो पर ये क्या कह गईं रिद्धिमा?

'उसे अच्छा नहीं लगा तो उसने...' समारा के नानी नीतू कपूर को धक्का देने वाले वीडियो पर ये क्या कह गईं रिद्धिमा?

नीतू कपूर और ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा हाल ही में अपने पति भरत साहनी के साथ एक इवेंट में शामिल हुईं। इस दौरान उनकी बेटी समारा उनके साथ नजर नहीं आईं। इस पर रिद्धिमा ने इसके पीछे का कारण बताया और साथ ही उस वीडियो पर भी रिएक्ट किया, जिसमें समारा नानी नीतू को धक्का देती दिखी थीं।

samara sahni- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM समारा के वायरल वीडियो पर रिद्धिमा ने दी सफाई।

नीतू कपूर और ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी पिछले दिनों अपनी डेब्यू सीरीज 'फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स' में नजर आई थीं। अपनी डेब्यू सीरीज के साथ ही रिद्धिमा हर तरफ चर्चा में छा गईं। वहीं बीते दिनों रिद्धिमा अपनी बेटी समारा के कारण सुर्खियों में थीं। रिद्धिमा अपनी 14 साल की बेटी समारा के साथ बुआ रीमा जैन के बेटे आदर जैन की शादी में पहुंची थीं। आदर और अलेखा की वेडिंग सेरेमनी से समारा का एक वीडियो खूब चर्चा में रहा। इस वीडियो में समारा अपनी मां रिद्धिमा और नानी नीतू कपूर के साथ पोज देती दिखी थीं। इस वीडियो को देख लोगों को गा जैसे वह नानी को धक्का मार रही हों। बेटी के इस वीडियो पर अब रिद्धिमा कपूर ने खुलकर बात की है।

पति भरत साहनी के साथ आईफा में रिद्धिमा

हालांकि, रिद्धिमा इससे पहले भी बेटी समारा के व्यवहार पर सफाई पेश कर चुकी हैं और अब एक बार फिर उस वाकये पर खुलकर बात की है। रिद्धिमा हाल ही में अपने पति भरत साहनी के साथ एक इवेंट में पति के साथ स्पॉट किया गया, जहां उनके साथ बेटी समारा तो नजर नहीं आईं, लेकिन वह बेटी के बारे में खुलकर बात करती दिखीं। इस दौरान उन्होंने उस वाकये पर भी बात की जब समारा ने अपनी नानी का हाथ झटक दिया था।

IIFA में रिद्धिमा कपूर साहनी

रिद्धिमा कपूर साहनी ने जयपुर में आयोजित हुए आईफा 2025 में शिरकत की। इसी दौरान उनसे समारा के बारे में भी पूछा गया। उनसे पूछा गया कि क्या समारा उनके साथ नहीं आईं तो जवाब में रिद्धिमा ने कहा- 'वह छोटी नहीं है। 14 साल की है।' इस पर रिद्धिमा के पति और बिजनेसमैन भरत साहनी ने कहा- 'समारा आना चाहती थी, लेकिन उन्होंने उसे साथ आने की इजाजत नहीं दी।' तो रिद्धिमा ने कहा, 'मैंने कहा अभी पढ़ाई करो।' इस पर भरत कहते हैं- 'उसे अभी अपने टर्न का इंतजार करना होगा।'

बेटी के बचाव में रिद्धिमा ने कही ये बात

इसी बीच किसी ने समारा का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें फोटो के लिए पोज करना बेहद पसंद है, इस पर रिद्धिमा ने भी हामी भरी। रिद्धिमा ने कहा- 'हां वो है, लेकिन हमने कहा अभी पढ़ाई कर लो।' इसी दौरान किसी ने आदर जैन की शादी से वायरल हुए समारा के वीडियो का जिक्र किया, जिसमें समारा कुछ गुस्से में नजर आई थीं। जवाब में रिद्धिमा ने कहा- 'नहीं यार, वो गुस्सा नहीं थी। उसे पोज करना था तो उसने अपना हाथ फैलाना शुरू कर दिया। लेकिन, जब उसे अच्छा नहीं लगा तो उसने अपना हाथ अपनी तरफ खींच लिया।'

भरत साहनी क्या बोले?

भरत साहनी कहते हैं- 'उसने सबके साथ अलग-अलग फोटो क्लिक कराई थीं। फिर अपनी अलग से सोलो फोटोज भी क्लिक कराईं। मेरे फोन में भी सिर्फ समारा की ही फोटोज हैं। वह फील्डिंग कर रही थी।'

Latest Bollywood News