A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रितेश देशमुख ने पोस्टपोन की 'राजा शिवाजी एंथम' रिलीज, आशा भोसले को दी श्रद्धांजलि

रितेश देशमुख ने पोस्टपोन की 'राजा शिवाजी एंथम' रिलीज, आशा भोसले को दी श्रद्धांजलि

आशा भोसले के निधन के बाद जियो स्टूडियोज ने रितेश देशमुख की अपकमिंग फिल्म 'राजा शिवाजी' के 'छत्रपति एंथम' की रिलीज टाल दी।

Riteish Deshmukh, Asha Bhosle- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@RITEISHD,ASHA.BHOSLE रितेश देशमुख और आशा भोसले

आशा भोसले के अचानक निधन से पूरी इंडस्ट्री सदमे में है। उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराए जाने के ठीक एक दिन बाद यह दुखद खबर सामने आई थी। आनंद भोसले ने बताया कि 13 अप्रैल को आशा का अंतिम संस्कार शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा। इस बीच, उनके सम्मान में रितेश देशमुख का राजा शिवाजी पर आधारित एंथम 'छत्रपति', जो 13 अप्रैल को रिलीज़ होने वाला था। अब टाल दिया गया है।

आशा भोसले के निधन के बाद छत्रपति एंथम टला

X पर प्रोडक्शन हाउस जियो स्टूडियोज ने एक पोस्ट शेयर कर इस बात की पुष्टि की कि 'छत्रपति' एंथम की रिलीज अब आगे बढ़ा दी गई है। उन्होंने लिखा, 'जिस आवाज ने दशकों तक हमारे दिलों पर राज किया, वह आज खामोश हो गई है। महान आशा भोसले के निधन के साथ ही संगीत के एक स्वर्णिम अध्याय का अंत हो गया है और हम इस क्षति पर शोक व्यक्त करते हैं। उनके सम्मान में हम राजा शिवाजी पर आधारित एंथम छत्रपति की रिलीज को टाल रहे हैं। नई तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी।'

 

राजा शिवाजी की कहानी

'छत्रपति एंथम' का संगीत अजय-अतुल ने दिया है और इसकी कोरियोग्राफी रेमो डिसूजा ने की है। 'राजा शिवाजी' को रितेश देशमुख ने सह-लिखा और निर्देशित किया है। यह फिल्म मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म को जेनेलिया देशमुख और ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है। 

राजा शिवाजी की कास्ट

इस फिल्म में कलाकारों की एक बड़ी टीम है, जिसमें रितेश मुख्य भूमिका में हैं और जेनेलिया देशमुख ने साईबाई का किरदार निभाया है। इसके अलावा, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी और अमोल गुप्ते भी शामिल हैं। मेकर्स ने 31 मार्च को 2 मिनट 31 सेकंड का टीजर रिलीज किया था, जिसके जरिए दर्शकों को इस भव्य ऐतिहासिक ड्रामा से रूबरू कराया गया। 'राजा शिवाजी' 1 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है।

ये भी पढे़ं-

जब आशा भोसले ने 3 घंटे लगातार खड़े रहकर रिकॉर्ड किया गाना, एक पल भी बैठने का नहीं मौका, सुदीप बनर्जी ने किया खुलासा

आशा भोसले क्यों पहनती थी सफेद साड़ी? लता मंगेशकर संग जुड़ी है याद, वजह भी है अनोखी

Latest Bollywood News