1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. RRR स्टार राम चरण का मानना है- "हमारी एक ही भाषा है और वो है सिनेमा की भाषा"

RRR स्टार राम चरण का मानना है- "हमारी एक ही भाषा है और वो है सिनेमा की भाषा"

राम चरण का मानना है कि देश भर में केवल एक ही आम भाषा है और वह सिनेमा की भाषा है।

राम चरण - India TV Hindi
Image Source : PR राम चरण 

Highlights

  • राम चरण की अगली फिल्म एस एस राजामौली की RRR है।
  • राम चरण फिल्म 'आचार्य' में चिरंजीवी के साथ नजर आएंगे।

जब से मेगा पावर स्टार राम चरण ने आरआरआर के लिए अपना प्रचार शुरू किया तब से उनके प्रशंसक और दर्शक समान रूप से उनके स्टाइलिश और सौम्य व्यवहार और सबसे महत्वपूर्ण रूप से उनके इंटेलिजेंस से प्रभावित हैं। हर उपस्थिति, साक्षात्कार और टॉक शो में उन्होंने दर्शकों के मन पर एक स्थायी छाप छोड़ी है।

उनकी आने वाली सभी फिल्मों के साथ आरआरआर, आरसी 15, आरसी 16 पैन इंडिया होने के नाते, राम चरण लोगों के बीच एक तथ्य को मजबूत करने में सफल रहे हैं। देश भर में केवल एक ही आम भाषा है और वह सिनेमा की भाषा है। 

एक दिलचस्प साक्षात्कार के दौरान उन्होंने कहा कि," आरआरआर एक हिंदी फिल्म है, यह एक तेलुगू फिल्म है, यह अखिल भारतीय फिल्म है, ”आज, बहुत सारे फिल्म निर्माता, विशेष रूप से राजामौली के प्रयासों के लिए धन्यवाद, जिनके कारण इस इंडस्ट्री के द्वार खुल गए हैं। हम सिर्फ रीजनल तक सीमित नहीं रहे ,हम अब एक बड़े भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बन गए हैं, बाधाएं टूट गई हैं। इसलिए, जैसे भी कोई मौका मिलेगा, मैं हर फिल्म करूंगा। आरआरआर एक बड़े पैमाने की फिल्म है ओर यह कई भाषा में रिलीज होकर सारे बैरियर को तोड़ रही है और यह बेहद खुशी की बात है।"

Latest Bollywood News