1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिल्ली-मुंबई छोड़िए, क्या आपने सैफ अली खान का कतर वाला आलीशान घर देखा? नवाब ने खुद दिखाया अंदर का नजारा

दिल्ली-मुंबई छोड़िए, क्या आपने सैफ अली खान का कतर वाला आलीशान घर देखा? नवाब ने खुद दिखाया अंदर का नजारा

सैफ अली खान के पटौदी पैलेस और मुंबई में स्थित आलीशान घर के तो अक्सर ही चर्चे होते रहते हैं, लेकिन क्या आपने उनके कतर वाले लग्जरी घर की झलक देखी है। नवाब ने खुद अपने घर का टूर दिया है, जो काफी चर्चा में है।

saif ali khan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@ SRRESIDENCESQATAR सैफ अली खान ने दिया अपने कतर वाले घर का होम टूर

सैफ अली खान बॉलीवुड के सबसे रईस स्टार्स में से हैं। दिल्ली और मुंबई में कई पुश्तैनी प्रॉपर्टी के मालिक साफ अली खान ने 2025 में अपनी नई प्रॉपर्टी को लेकर खुलासा किया था। अभिनेता ने बताया था कि उन्होंने कतर की राजधानी दोहा में एक घर खरीदा है, जिसकी अब उन्होंने झलक भी दिखा दी है। जी हां, सैफ अली खान ने अपने दोहा के सेंट रेजिस मार्सा अरबिया द्वीप, द पर्ल में खरीदे अपने लग्जरी घर की झलक खुद साझा की है, जो अब सुर्खियों में है। सेंट रेजिस मार्सा अरबिया आइलैंड पर बना सैफ अली खान का ये अपार्टमेंट सादगी और लग्जरी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है, जिसे देखकर अभिनेता के फैंस और अन्य हैरान हैं।

सैफ अली खान ने दिखाई घर की झलक

सैफ अली खान ने हाल ही में अपने घर का वीडियो टूर दिया, जिसमें वह अपने आलीशान घर की झलक दिखाते नजर आए। समुंद्र किनारे बसी ये प्रॉपर्टी देखने के बाद लोगों का कहना है कि ये आलीशान होने के साथ-साथ सादगी भरा फील दे रही है। इस घर से समुद्र का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है और इसकी इंटीरियर डिजाइनिंग सैफ अली खान की मिनिमलिस्टिक रॉयल पसंद की ओर इशारा करती है।

सैफ अली खान का दोहा स्थित घर

जैसे ही सैफ अली खान अपने घर में एंट्री कराते हैं, जो चीज सबसे पहले ध्यान खींचती है, वह है इसका कलर पैलेट। अभिनेता ने अपने घर को डार्क कलर के लकड़ी और क्रीम करलर का इस्तेमाल हुआ है। फिर चाहे दीवारों का कलर हो या फिर कारपेट, सभी के लिए क्रीम या ऑफ व्हाइट कलर चुना गया है, जो इसे टाइमलेस लुक देता है। सैफ के घर में इस्तेमाल हुआ रंग शांत और सुकून भरा एहसास देता है और स्पेस को भी बड़ा दिखाता है। विंटेज स्टाइल सोफे और मार्बल फ्लोरिंग भी इसे और चमकदार और आरामदायक लुक देता है और होम डेकोर में भी एक नई लेयर जोड़ता है।

सैफ अली खान ने क्यों खरीदा ये घर?

सैफ अली खान ने अप्रैल 2025 में इस नए घर को खरीदने की वजह के बारे में बात की थी। उन्होंने अफर्डन ग्रुप द्वारा आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए बताया था कि उन्हें कतर की सुरक्षा, सुंदरता और देश से कम दूरी ने इस प्रॉपर्टी को लेने के लिए प्रेरित किया। उनका कहना था कि दोहा उनके पिरवार के लिए एक परफेक्ट हॉलिडे डेस्टिनेशन है और सबसे खास बात ये है कि ये घर से दूर सुरक्षित और घर जैसा एहसास देता है।

ये भी पढ़ेंः Border 2 Box Office: 500 करोड़ से कितनी दूर सनी देओल की 'बॉर्डर 2'? 9 दिन में कर ली इतनी शानदार कमाई
रश्मिका-विजय की शादी की शुरू हुई तैयारियां, उदयपुर में दुल्हन सा सज रहा वेन्यू, वायरल वीडियो में दावा

Latest Bollywood News