A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड रूबी और डायमंड से बना है सैफ अली खान का छोटा सा चिड़िया वाला ब्रोच, कीमती इतनी कि खरीद लें लग्जरी कार

रूबी और डायमंड से बना है सैफ अली खान का छोटा सा चिड़िया वाला ब्रोच, कीमती इतनी कि खरीद लें लग्जरी कार

सैफ अली खान को बीते दिन ब्लैक आउटफिट में स्पॉट किया गया। वो करीना कपूर के साथ ट्विनिंग करते नजर आए। इस दौरान उनके ब्रोच ने सभी का ध्यान खींचा, जो काफी महंगा है। जानें इसकी कीमत।

SAIF ALI KHAN BROOCH- India TV Hindi Image Source : VARINDER CHAWLA INSTAGRAM सैफ अली खान।

सैफ अली खान का नाम आते ही जहन में एक ऐसा शख़्स उभरता है, जिसकी स्टाइल में शाही ठहराव और आधुनिक एलिगेंस का अनोखा मेल दिखता है। आमतौर पर सफेद कुर्ता-पैजामा में सादगी पसंद करने वाले सैफ हाल ही में मुंबई की सड़कों पर बिल्कुल अलग अवतार में नजर आए। उन्होंने पूरे ब्लैक आउटफिट किए और उस पर सजी एक ऐसी एक्सेसरी जिसने फैशन प्रेमियों की धड़कनें बढ़ा दीं।

ब्रोच ने खींचा ध्यान

वैलेंटाइन डे से ठीक पहले रविवार को सैफ अली खान और करीना कपूर खान मुंबई के एक टिफनी एंड कंपनी बुटीक पहुंचे। जैसे ही करीना हाथ में शॉपिंग बैग लिए स्टोर से बाहर निकलीं, कैमरों की नजर सैफ पर जा टिकी। वजह थी उनकी जैकेट पर सजा एक बेहद खास टिफनी ब्रोच, जो इतनी शान से चमक रहा था कि उसे नजरअंदाज करना नामुमकिन था। यह सिर्फ एक एक्सेसरी नहीं थी, बल्कि सैफ के फैशन स्टेटमेंट का सेंटरपीस बन चुकी थी।

यहां देखें वीडियो

क्या है ब्रोच की कीमत?

थोड़ी सी खोजबीन के बाद यह साफ हुआ कि यह ब्रोच कोई आम डिजाइन नहीं, बल्कि टिफनी एंड कंपनी के मशहूर जीन श्लमबर्गर कलेक्शन का हिस्सा है। सोथबी की वेबसाइट के मुताबिक, इसकी कीमत USD 47000, यानी करीब 42.4 लाख रुपये है। कीमत सुनकर भले ही लोग चौंक जाएं, लेकिन इसकी कारीगरी और डिजाइन को देखकर यह रकम पूरी तरह जायज लगती है।

क्या है ब्रोच की खासियत?

यह शानदार ब्रोच 18 कैरेट गोल्ड एक्सेसरी है, जिसे पीले सोने और प्लैटिनम से तैयार किया गया है। इसमें रूबी, हीरे और सिट्रीन जैसे कीमती रत्न जड़े हैं। चिड़िया के आकार में बना यह ब्रोच बारीक डिटेलिंग का बेहतरीन उदाहरण है, इसमें 71 गोल हीरे जड़े हैं, आंख के रूप में एक गोल रूबी है और बीच में कुशन शेप का सिट्रीन सजा हुआ है। जहां हर हीरे का वजन लगभग 3 कैरेट है, वहीं सिट्रीन का वजन 55 कैरेट बताया जाता है। कुल मिलाकर 40.3 ग्राम वजन वाला यह ब्रोच लक्जरी और आर्ट का शानदार संगम है।

सैफ अली खान का लुक

अब बात करें सैफ के पूरे लुक की तो उन्होंने स्ट्रेट ब्लैक पैंट के साथ मैचिंग ब्लैक टी-शर्ट और उस पर एक टेलर्ड ब्लेजर पहना था। ऑल-ब्लैक लुक में यह रंगीन, रत्नों से सजा ब्रोच एक दमदार कॉन्ट्रास्ट बना रहा था और उनके आउटफिट में शाही ग्लैमर का तड़का लगा रहा था। काले जूते और सनग्लासेस ने उनके लुक को और भी शार्प और कॉन्फिडेंट बना दिया।

करीना का लुक

वहीं करीना कपूर खान हमेशा की तरह एलिगेंस की मिसाल बनी नजर आईं। उन्होंने घुटनों तक की क्लासिक ब्लैक ड्रेस पहनी थी, जिसमें उनका एफर्टलेस स्टाइल साफ झलक रहा था। खुले, सीधे बाल, स्टडेड नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स और एक ब्रेसलेट, हर एक्सेसरी उनके लुक को बैलेंस कर रही थी। उनके प्रिंटेड ब्लैक स्टिलेटोज ने इस पूरे लुक को परफेक्ट फिनिश दी।

ये भी पढ़ें: 'रामायण' में लक्ष्मण के अंदर संजीवीनी बूटी से प्राण फूंकने वाले सुषेण वैद्य याद हैं? कभी बेचते थे पान

'पति से अलग रहती है', रोती रहीं दिव्या अग्रवाल, भव्या ने धड़ल्ले से किया बड़ा खुलासा, बोलीं- मैंने तोड़ा है इसका घर

Latest Bollywood News