अहान पांडे और अनीत का इश्क चढ़ा परवान, मुंह छुपाकर मॉल में दिखे 'सैयारा' स्टार्स, एक्टर की आशिकी जीत लेगी दिल
'सैयारा' फिल्म में कृष कपूर और वाणी का रोमांस देखने को मिला था। इस किरदार को निभाने वाले एक्टर्स अहान पांडे और अनीत पड्डा का रियल लाइफ रोमांस देखने को मिला है। मॉल से दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
'सैयारा' फिल्म ब्लॉकबस्टर बन गई है। इस फिल्म में डेब्यू स्टार्स अहान पांडे और अनीत पड्डा, कृष कपूर और वाणी के रोल में नजर आए थे। फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया और दोनों की दमदार एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया। फिल्म में इन्हें देखने के बाद लोग लोग ख्वाहिश करने लगे थे कि ये रियल लाइफ कपल बन जाए और अब कुछ ऐसा ही होता नजर भी आ रहा है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों मॉल में साथ नजर आए हैं। शॉपिंग से ज्यादा दोनों के रोमांस पर लोगों की नजर जा रही है और इसे देखने के बाद लोगों का बस यही कहना है कि दोनों साथ में कितने अच्छे लग रहे हैं। वीडियो देखने के बाद लोग अहान पांडे की काफी तारीफ कर रहे हैं कि वो अनीत का कितना ध्यान रख रहे हैं।
वीडियो में दिखा रोमांटिक मोमेंट
अहान पांडे और अनीत पड्डा के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। सामने आए एक वीडियो में दोनों मॉल में ब्रांड स्टोर से बाहर आते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दोनों ने अपना फेस कवर किया हुआ। ब्लू शर्टा, ब्लैक डेनिम और स्नीकर्स पहने अनीत पड्डा दिख रही हैं। ठीक उनके साथ अहान नजर आ रहे हैं जो ब्लैक और ब्लू लुक में हैं। स्टोर से बाहर आते ही अहान पांडे अनीत की ओर चेहरा कर के चलने लगते हैं। वो उन्हें एक टक निहारते हुए उल्टे पैर चलते हैं और इसके बाद पलट कर उनकी ओर अपना हाथ थामने के लिए आगे बढ़ाते हैं। अनीत इस दौरान शर्माती दिखती हैं। इसी बीच कुछ और लोग भी टीम से नजर आते हैं। दोनों के साथ स्टोर से बाहर आती अहान की मां डियाने पांडे भी नजर आ रही हैं। ऐसे में लगता है कि ये रिश्ता मम्मी अप्रूव्ड हो चुका है।
यहां देखें वीडियो
वीडियो में दिखी अहान-अनीत की केमिस्ट्री
इस वीडियो में दोनों का रोमांटिक मोमेंट कैप्चर हो गया है। अनीत के साथ एक लड़ की भी नजर आ रही है, जो दोनों की केमिस्ट्री देखकर मुस्कुरा रही है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही झट से वायरल हो गया है और फैंस दोनों का रियल लाइफ रोमांस देखकर काफी एक्साइटेड हो गए हैं। दोनों के बीच की केमिस्ट्री इस वीडियो में साफ नजर आ रही है, जो फिल्मी पर्दे से निकलकर रियल लाइफ तक पहुंच गई है। कई लोगों का कहना है कि फिल्म में जिस कदर दोनों प्यार में डूबे नजर आए, रियल लाइफ में भी ये वैसे ही दिख रहे हैं और अहान पांडे पूरी तरह से कृष कपूर के रोल में खोए हुए हैं। इसके अलावा एक और वीडियो में दोनों स्टोर के अंदर सामान देखते और एक-दूसरे से बातें करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर मास्क नहीं है, लेकिन बाहर आते ही दोनों मास्क लगा लेते हैं।
यहां देखें वीडियो
लोगों का रिएक्शन
वीडियो देखने के बाद लोगों की प्रतिक्रिया तेजी से आने लगी। एक शख्स ने कमेंट में लिखा, 'कृष कपूर अभी भी रोल में ही हैं।' एक और शख्स ने लिखा, 'क्या आपने देखा कि अहान ने कितने प्यार से अपना हाथ अनीत के पकड़ने के लिए आगे बढ़ाया।' एक अन्य शख्स ने लिखा, 'ये किसी सपने जैसा है, क्या ये रियल लाइफ में डेट करने लगे हैं।' एक और नेटिजन ने लिखा, 'ये साथ में कितने प्यारे लग रहे हैं। बस इनकी जोड़ी आरोही और राहुल जैकर की तरह न टूट जाए।' एक सोशल मीडिया यूजर ने प्यार लुटाते हुए कहा, 'अहान प्यार में डूबा हुआ है और अनीत अपना प्यार जाहिर करने से शर्मा रही है।' एक शख्स ने अहान की तारीफ करते हुए कहा, 'अनीत का कितना ध्यान रख रहा है, उसे एक टक निहार रहा है।'
फिल्म ने की ताबड़तोड़ कमाई
बात करें फिल्म की तो फिल्म ने 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर रोमांटिक फिल्म बन गई है। डेब्यू स्टार्स के साथ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी इसके कहा जा रहा है। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था, जो इस तरह की सफल फिल्में देने के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म ने अनीत पड्डा और अहान पांडे को पहली ही फिल्म से स्टार बना दिया है। दोनों ही फिल्म की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। फिल्म की सफलता को देखने के बाद लोगों का यही कहना है कि बॉलीवुड का पुराना इमोशनल फ्लेवर वापस लौट आया है। फिल्म के गाने लूप पर सुने जा रहे हैं।
