A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये, ओपनिंग डे पर इन 6 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये, ओपनिंग डे पर इन 6 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

मोहित सूरी की रोमांटिक ड्रामा 'सैयारा' आखिरकार बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है। यहां देखें ओपनिंग डे पर मूवी ने कितनी कमाई है।

Saiyaara Box Office Collection Day 1- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/AHAAN PANDAY अनीत पड्डा और अहान पांडे

काफी इंतजार के बाद, मोहित सूरी की रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म 'सैयारा' आखिरकार 18 जुलाई को बड़े पर्दे पर आ गई है। इस फिल्म से दो नए चेहरे, अहान पांडे और अनीत पड्डा को लॉन्च किया है। इन दोनों नए कलाकारों ने अपनी डेब्यू फिल्म से पहले दिन ही डबल डिजिट में कमाई करके इतिहास रच दिया है। दर्शकों को बॉलीवुड की ये नई जोड़ी बहुत पसंद आ रही है। 'सैयारा' ने एडवांस बुकिंग में पहले दिन 9.4 करोड़ रुपये की शानदार की थी, जो 2025 में तीसरी सबसे बड़ी एडवांस बुकिंग साबित हुई। वहीं, अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन धमाकेदार कमाई की है। अब ओपनिंग डे कलेक्शन रिपोर्ट भी सामने आ चुकी है।

सैयारा बॉक्स ऑफिस डे 1 अपडेट

सैकनिल्क के अनुसार, 'सैयारा' का बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन का कलेक्शन 20 करोड़ रुपये रहा है। शुक्रवार, 18 जुलाई को फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 49.90% थी। यह नए कलाकारों की फिल्म के लिए साल 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग में से एक है। अहान और अनीत की फ्रेश जोड़ी को दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है। अनन्या पांडे के चचेरे भाई अहान पांडे की एक्टिंग लोगों को बहुत पसंद आ रही है। फिल्म के गाने जैसे 'बर्बाद' और 'हमसफर' सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं।

सैयारा ने चटाई इन 6 बॉलीवुड फिल्म को धूल

फिल्म 'सैयारा' ने जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की 'धड़क' 8.71 करोड़ को पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड दर्ज किया है। इतना ही नहीं फिल्म ने अपने पहले दिन अक्षय कुमार, अजय देवगन, आमिर खान और सनी देओल की फिल्मों का ओपनिंग डे रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। 'स्काई फोर्स' ने पहले दिन 12.25 करोड़ रुपये, 'रेड 2' ने 19.25 करोड़, 'जाट' ने 9.5 करोड़, 'फिल्म सितारे जमीन' पर 10.7 करोड़, 'केसरी चैप्टर 2' ने 7.75 करोड़ की कमाई की थी।

Latest Bollywood News