1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्म देख सिनेमाघरों में आया था आंसुओं का सैलाब, अब ओटीटी पर आ रही ये 600 करोड़ी सुपरहिट मूवी

फिल्म देख सिनेमाघरों में आया था आंसुओं का सैलाब, अब ओटीटी पर आ रही ये 600 करोड़ी सुपरहिट मूवी

फिल्म सैयारा अब इसी महीने ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है। करीब 600 करोड़ रुपयों का कलेक्शन करने वाली ये फिल्म लोगों की आंखें नम कर गई थी।

Saiyaara OTT Release- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@AHAANPANDEY सैयारा फिल्म ओटीटी रिलीज

सैयारा फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था और करीब 600 करोड़ रुपयों की कमाई की है। फिल्म को देखने वाले दर्शकों ने भी सिनेमाघरों में आंसुओं का सैलाब ला दिया था। थियेटर्स से रोते हुए खूब आशिकों के वीडियो वायरल हुए और लोगों ने फिल्म को काफी पसंद किया था। अब ये फिल्म ओटीटी पर इसी महीने रिलीज होने वाली है। आइये जानते हैं पूरी डिटेल्स।

नेटफ्लिक्स पर रिलीज के लिए तैयार है सैयारा

मोहित सूरी निर्देशित रोमांटिक ड्रामा 'सैयारा', जिसमें नए कलाकार अहान पांडे और अनीत पड्डा मुख्य भूमिका में हैं, आखिरकार ओटीटी पर रिलीज हो गई है। यशराज फिल्म्स की कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा द्वारा स्ट्रीमिंग की तारीख का खुलासा करने के बाद, ओटीटी पर इसकी रिलीज को लेकर सभी अटकलें खत्म हो गईं। शर्मा ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी में एक पोस्ट रीशेयर की जिसमें फिल्म का पोस्टर दिखाया गया था और साथ में कैप्शन लिखा था, 12 सितंबर से स्ट्रीमिंग, नेटफ्लिक्स। 

सैयारा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने अपने चौथे सोमवार को लगभग 1.35 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे 25 दिनों में इसकी घरेलू कुल कमाई 319.85 करोड़ रुपये हो गई। वैश्विक स्तर पर, इसने करीब 531 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है, जिसमें भारत से 382.5 करोड़ रुपये और विदेशी बाजारों से 148.5 करोड़ रुपये शामिल हैं। साथ ही कुछ आंकड़े अभी भी इस डाटा से मिसिंग है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 600 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। 

सैयारा की कहानी क्या है?

यह फिल्म वाणी (अनीत पड्डा) की कहानी है, जो अपने साथी द्वारा कोर्ट मैरिज से कुछ पल पहले उसे छोड़ देने से टूट जाती है। महीनों बाद, जब वह अपनी जिंदगी को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश कर रही होती है, तो वह एक नए कार्यस्थल में नौकरी करती है और कृष (अहान पांडे) से मिलती है। वह एक महत्वाकांक्षी गायक है जो अपने भावनात्मक घावों को भर रहा है। जैसे-जैसे दोनों अपने पुराने दुखों से उबरते हैं, उनके बीच एक गहरा रिश्ता बनता है जो धीरे-धीरे प्यार में बदल जाता है।

Latest Bollywood News