A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'जन्नत को जहन्नुम बना रहे', पहलगाम हमले पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, पोस्ट कर कही ये बात

'जन्नत को जहन्नुम बना रहे', पहलगाम हमले पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, पोस्ट कर कही ये बात

सलमान खान ने बीते रोज कश्मीर में हुए पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की है। इसको लेकर बुधवार को सलमान ने एक पोस्ट शेयर किया है।

Salman khan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM सलमान खान

बीते रोज पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने कश्मीर में 26 पर्यटकों को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। इस आतंकी हमले ने पूरे देश को सन्न कर दिया और गुस्से से भर दिया। देश का हर नागरिक पाकिस्तान के इन नापाक हमले से गुस्से में उबल रहा है और फिल्मी सितारे भी इससे अछूते नहीं हैं। इस आतंकी हमले के बाद बॉलीवुड के कई फिल्मी सितारों ने निंदा की है। अब सलमान खान ने भी इसकी कड़ी निंदा करते हुए पोस्ट शेयर किया है। जिसमें सलमान खान ने लिखा कि आतंकी जन्नत को जहन्नुम बनाने पर तुले हुए हैं। 

सलमान खान का फूटा गुस्सा

सलमान खान ने इसको लेकर बुधवार को एक्स पर पोस्ट शेयर की है। जिसमें सलमान खान ने लिखा, 'धरती पर जन्नत माने जाने वाले कश्मीर को जहन्नुम बनाया जा रहा है। मेरी पीड़ितों के परिवारों के साथ संवेदना है। एक भी मासूम की जान लेना एक कायनात को खत्म करने के बराबर होता है।' सलमान खान के इस पोस्ट पर फैन्स ने भी रिएक्ट किया है। साथ सलमान खान का समर्थन करते हुए पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को भी खरी-खोटी सुनाई है। एक फैन ने सलमान खान का समर्थन करते हुए आतंकियों को बुरा भला लिखा है। 

आतंकियों ने छीन ली 26 मासूम जिंदगियां

बता दें कि बीते रोज कश्मीर के पहलगाम में रोज की तरह पर्यटक सैर पर निकले थे। नॉर्थ इंडिया में बढ़ती गर्मी के दिनों में पर्यटक कश्मीर की वादियों की सैर पर थे। इसी दौरान यहां आतंकी हमला हो गया और 26 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने ली है। ये पहली बार नहीं है जब लश्कर ऐ तैयबा ने इस तरह का आतंकी हमला पाकिस्तान में कराया हो। इससे पहले भी पाकिस्तान के आतंकी संगठनों के नापाक इरादे देखने को मलते रहे हैं। भारत भी इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस हमले की खबर सुनते हैं अपने साउदी अरब के दौरे से वापस लौट आए हैं। 

कश्मीर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह

इस हमले की जानकारी मिलते ही देश के गृह मंत्री अमित शाह भी कश्मीर पहुंच गए हैं। यहां शाह ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और उनका दुख बांटा। जिसके वीडियो भी लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं मृतकों के भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस आतंकी हमले ने पूरे देश का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। भारत भी इस हमले का जवाब देने की तैयारी कर रहा है। 

 

Latest Bollywood News