1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने फैन्स को दी खुशखबरी, दमदार वीडियो बनाकर उठाया राज से पर्दा, अब ओटीटी के लिए तैयार है फिल्म

सलमान खान ने फैन्स को दी खुशखबरी, दमदार वीडियो बनाकर उठाया राज से पर्दा, अब ओटीटी के लिए तैयार है फिल्म

सलमान खान की फिल्म सिकंदर अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। सलमान खान ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है।

Salman Khan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM सलमान खान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' बीते 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म के रिलीज से पहले और बाद तक खूब सुर्खियों में रही। अब ये फिल्म अपने ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है। सलमान खान ने खुद एक वीडियो शेयर कर अपने फैन्स को ये खुशखबरी दी है। सलमान खान का जो भी फैन सिनेमाघरों में इस फिल्म को नहीं देख पाया वो अब नेटफ्लिक्स पर इसे स्ट्रीम कर सकता है। डायरेक्टर एआर मुरुगुदास की ये फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। 

खास वीडियो बनाकर दी जानकारी

सलमान खान ने रविवार को सिकंदर के नेटफ्लिक्स रिलीज की जानकारी दी है। सलमान ने इसको लेकर एक वीडियो बनाया और अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। जिसके कैप्शन में लिखा सिकंदर नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। बता दें कि 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये फिल्म काफी सुर्खियों में रही थी और सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना अहम किरदार में नजर आई थीं। इसके साथ ही काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, अंजिनि धवन और सुनील शेट्टी अहम किरदारों में अपनी एक्टिंग का दम दिखाते नजर आए थे। 

क्या है सिकंदर की कहानी?

सिकंदर फिल्म की कहानी राजकोट राजघराने के एक बारिश की जिंदगी पर बनी है। जिसका किरदार सलमान खान ने निभाया है। हीरो की एक मिनिस्टर से लड़ाई हो जाती है और अनन्याय की चालों के जाल में फंसने लगता है। लेकिन भ्रष्टाचार से भरे इस समाज अपनी लड़ाई लड़ता है और इसी दौरान अपनी पत्नी को खो देता है। इसके बाद फिल्म एक्शन से भर जाती है। फिल्म में दमदार एक्शन देखने को मिला था। हालांकि फिल्म रिलीज के बाद से तारीफों के साथ मिले-जुले रिव्यू के साथ आई थी। अब ये फिल्म सिकंदर नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है और इसे ओटीटी पर देखा जा सकता है। फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना की जोड़ी भी खूब जमी थी। दोनों का ऑनस्क्रीन रोमांस लोगों को पसंद आया था। इसके साथ ही साउथ के दिग्गज एक्टर सत्यराज ने भी इस फिल्म में अहम किरदार निभाया था। साथ ही इस फिल्म को गजनी जैसी शानदार फिल्में दे चुके एआर मुरुगुदास ने डायरेक्ट किया था। 

Latest Bollywood News