A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लो आ गया सलमान खान की फिल्म Maatrubhumi का पहला रिव्यू, सुभाष घाई ने देख ली फिल्म, शेयर किया अनुभव

लो आ गया सलमान खान की फिल्म Maatrubhumi का पहला रिव्यू, सुभाष घाई ने देख ली फिल्म, शेयर किया अनुभव

सुभाष घाई ने सलमान खान की फिल्म Maatrubhumi का रिव्यू कर दिया है। डायरेक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो शेयर की थी।

Salman Khan And Subhash Ghai- India TV Hindi
Image Source : IMAGE SOURCE-X@SUBHASHGHAI सलमान खान और सुभाष घाई

सलमान खान स्टारर फिल्म Maatrubhumi बीते दिनों से खूब सुर्खियां बटोर रही है और 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। हाल ही में फिल्म के एक गाना भी रिलीज हुआ था। अब फिल्म का पहला रिव्यू सामने आ गया है। डायरेक्टर सुभाष घाई ने फिल्म देखने के बाद इसका रिव्यू किया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा, 'अपने पसंदीदा डायरेक्टर्स से मिलकर खुशी हुई है। अपूर्व लखिया की फिल्म मात्रभूमि का रफ कट देखा और ये काफी शानदार लगा। सलमान खान स्टारर इस फिल्म की कहानी भारतीय वीर सैनिकों की भावनाओं की कहानी कहती है। ये एक जरूरी देखने वाली फिल्म है।'

ये रहेगी फिल्म की स्टारकास्ट

मात्रभूमि फिल्म को डायरेक्टर अपूर्व लखिया ने बनाया है और इसकी कहानी शिव अरूर, चिंतन गांधी और सुरेश नायर ने लिखी है। फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह लीड रोल में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही अंकुर भाटिया ने भी दमदार रोल निभाया है। फिल्म की कहानी हिमालय की तनावपूर्ण खामोशी में कर्नल संतोष बाबू 16 बिहार रेजिमेंट का नेतृत्व करते हुए खतरनाक वास्तविक नियंत्रण रेखा पर हुए समझौते को लागू करवाते हैं। लेकिन जब कूटनीति विश्वासघात में बदल जाती है तो एक सामान्य गश्त सम्मान की लड़ाई बन जाती है। गलवान साहस, बलिदान और अटूट देशभक्ति की एक दिल दहला देने वाली कहानी है - जो 2020 में हुए उस संघर्ष की सच्ची घटना पर आधारित है जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था।

राजा शिवाजी के कैमियो ने बटोरी थी सुर्खियां

सलमान खान इससे पहले फिल्म बीते साल रिलीज हुई फिल्म सिकंदर में नजर आए थे। हालांकि ये फिल्म कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। इसके बाद सलमान खान ने बैड्स ऑफ बॉलीवुड सीरीज में भी कैमियो किया था। बीते दिनों रिलीज हुई रितेश देशमुख स्टारर फिल्म राजा शिवाजी में भी सलमान खान ने जीवा महाला के रोल में कैमियो किया था और खूब तालियां बटोरी थीं। अब सलमान खान जल्द ही मात्रभूमि में नजर आने वाले हैं और इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह ने लीड रोल निभाया है। 

ये भी पढ़ें- आशुतोष गोवारिकर की फिल्म में नजर आएंगे आमिर खान? आगे बढ़ सकता है थ्री इडियट का सीक्वल

आप भी मूवी और फिल्म को एक ही समझते हैं? दोनों के बीच है बड़ा और दिलचस्प अंतर, जानने के बाद बदलेगा नजरिया

Latest Bollywood News