सलमान खान की बहन अर्पिता खान भले ही फिल्मों में काम नहीं करतीं लेकिन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अर्पिता को इंस्टाग्राम पर 17 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। हाल ही में अर्पिता ने भगवान भोलेनाथ के मंदिर केदारनाथ में अपना माथा टेका है। यहां अर्पिता अपने बच्चों और परिवार के सदस्यों के संग पहुंची थीं। अर्पिता ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अर्पिता अपने बच्चों संग पोज देती नजर आ रही हैं।
अर्पिता के पति भी हैं हैंडसम हंक हीरो
बता दें कि सलमान खान ने अर्पिता को बचपन में ही गोद ले लिया था। इसके बाद से अर्पिता को सगी बहन से बढ़कर प्यार दिया और उनकी शादी भी कराई। अर्पिता के पति आयुष शर्मा भी फिल्मी दुनिया में हीरो के तौर पर काम करते हुए नजर आ चुके हैं। अब तक आयुष ने कई फिल्मों में काम किया है और एक हैंडसम-हंक हीरो के तौर पर पहचाने जाते हैं। हालांकि कई फिल्मों में काम करने के बाद भी आयुष को उम्मीदों के मुताबिक शोहरत नहीं मिल पाई है। लेकिन अर्पिता और आयुष अक्सर ही फिल्मी ईवेंट्स में साथ नजर आते रहते हैं।
शादी से पहले 3 साल चला इश्क
बता दें कि आयुष शर्मा और अर्पिता की दोस्ती साल 2011 में हुई थी। दरअसल आयुष इन दिनों बॉलीवुड में स्ट्रगल कर रहे थे और एक कॉमन फ्रेंड के जरिए आयुष की दोस्ती अर्पिता से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती रही और दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों कुछ समय तक छुप छुप कर डेट करते रहे और आखिरकार एक दिन आयुष ने सलमान से उनकी बहन का हाथ मांग लिया। सलमान खान ने भी दोनों के प्यार को सहमति दे दी और साल 2014 में अर्पिता और आयुष ने शादी रचा ली। अब दोनों के 2 बच्चे भी हैं और काफी खुश रहते हैं। दोनों की ये जोड़ी अक्सर ही फिल्मी ईवेंट्स में नजर आती रहती हैं। वहीं अर्पिता के पति आयुष भी फिल्मी दुनिया में अपनी जमीन तलाश रहे हैं। अब तक कुछ फिल्मों में आयुष ने अच्छा कमा भी किया है हालांकि उन्हें अभी तक कोई खास पहचान नहीं मिली है। उन्हें उम्मीद है कि आने वाली कुछ कहानियां उन्हें हक की शोहरत जरूर दिलाएंगी।
ये भी पढ़ें- पैसा कमाने की होड़ और लालच, पंचायत- एस्पिरेंट्स को टक्कर देगी ये नई सीरीज, दिग्गज सितारों से सजेगी महफिल
42 साल पहले आई फिल्म जिसने एक्टर को बनाया स्टार, जवानी में भी बुढापे के रोल में जमाया था रंग
Latest Bollywood News