1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को सांप ने काटा, तबीयत स्थिर

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को सांप ने काटा, तबीयत स्थिर

सलमान नया साल मनाने परिवार और दोस्तो के साथ मुम्बई से बाहर अपने फार्म हाउस गए थे, जहां उनके साथ ये हादसा हुआ।

Salman Khan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/SALMAN KHAN बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को सांप ने काटा, तबीयत स्थिर

Highlights

  • हादसे के बाद सलमान खान को रात 3 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
  • अभिनेता की तबीयत अभी ठीक है, वे सुबह 9 बजे घर लौट आए हैं।

एक्टर सलमान खान को 25 दिसंबर को सांप ने काट लिया है। बताया जा रहा है कि सलमान को बीती रात पनवेल स्थित उनके फॉर्म हाउस पर सांप ने काटा है। इसके बाद एक्टर को कामोथे अस्पताल में रात 3 बजे भर्ती कराया गया है। इलाज के बाद सलमान को डिस्चार्ज किया गया। सलमान सुबह 9 बजे अपने फार्म हाउस लौटे। उनकी तबियत अब ठीक है। उनकी हलात खतरे से बाहर बताई जा रही है। सलमान क्रिसमस मनाने परिवार और दोस्तों के साथ अपने फार्म हाउस गए थे।

अभिनेता की तबीयत के बारे में बात करते हुए उनके मैनेजर जॉर्डी पटेल ने बताया कि उनकी तबीयत बेहतर है, वह ठीक हैं और फिलहाल रेस्ट कर रहे हैं।

सलमान नया साल मनाने परिवार और दोस्तो के साथ मुम्बई से बाहर अपने फार्म हाउस गए थे। गौरतलब है कि यह इलाका पहाड़ियों और वन क्षेत्र से घिरा हुआ है। सांप, अजगर इस परिसर में अक्सर दिखते है।

बॉलीवुड के सुपरस्टार 27 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। जिसके मद्देनजर अभिनेता अपनी फैमिली और करीबी दोस्तों के साथ पनवेल के अपने फार्महाउस गए थे। आज अभिनेता के जन्मदिन की ईव है, ऐसे में ये कहना मुश्किल है कि वह अपने जन्मदिन में शामिल होंगे या फिलहाल आराम करेंगे।

(इनपुट-जोपी सिंह)

Latest Bollywood News