1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. समय रैना-मेधा शंकर की दिसंबर 2026 में होगी शादी? अफवाहों पर कॉमेडियन ने किया रिएक्ट, बोले - 'टालनी पड़ेगी'

समय रैना-मेधा शंकर की दिसंबर 2026 में होगी शादी? अफवाहों पर कॉमेडियन ने किया रिएक्ट, बोले - 'टालनी पड़ेगी'

समय रैना और मेधा शंकर ने उन खबरों को खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया गया था कि वे दिसंबर 2026 में शादी करेंगे। समय ने मजाक में कहा कि उनके इंडिया टूर की वजह से उन्हें शादी को टालना पड़ेगा, जबकि मेधा ने इन अफवाहों को बेबुनियाद बताया।

Samay Raina Medha Shankr- India TV Hindi
Image Source : X/@RAHULGUPTA,INSTAGRAM-@ORRY समय रैना और मेधा शंकर

समय रैना और मेधा शंकर पिछले कुछ समय से चर्चा में हैं, जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि समय और मेधा के डेटिंग करने की अफवाहें लंबे समय से चल रही हैं। असल में समय के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में एक्ट्रेस मेधा के आने की भी काफी चर्चा हुई थी। इसी बीच रेडिट पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया था कि ये दोनों दिसंबर 2026 में शादी करने वाले हैं। अब समय ने इस चर्चा पर मजाकिया अंदाज में रिएक्ट किया है।

मेधा शंकर-समय रैना की शादी का सच 

समय रैना ने मेधा शंकर के साथ शादी की अफवाहों को मजाकिया अंदाज में खारिज किया। कुछ समय पहले कॉमेडियन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट री-शेयर किया, जिसमें लिखा था, 'क्या समय रैना दिसंबर में मेधा शंकर से शादी करेंगे?' इस पोस्ट को शेयर करते हुए समय ने 'झूठ बोले कौवा काटे' गाना भी लगाया। शादी की अफवाहों को नकारते हुए समय ने मजाक में लिखा, 'दिसंबर में तो मेरा इंडिया टूर है @medhashankr, सॉरी, इसे टालना पड़ेगा।'

Image Source : Instagram/@maisamayhoon,medhashankrसमय रैना-मेधा शंकर ने शादी की अफवाहों को खारिज किया।

मेधा शंकर ने शादी की अफवाहों को किया खारिज

मेधा ने समय की पोस्ट को री-शेयर किया और उसके साथ कुछ 'हाहा' इमोजी भी लगाए। उन्होंने एक और पोस्ट भी शेयर किया और शादी की अफवाहों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि ये अफवाहें पूरी तरह बेबुनियाद हैं। गौरतलब है कि दोनों के डेटिंग करने की चर्चा काफी समय से हो रही है। हालांकि, किसी ने भी इस बात की पुष्टि नहीं की है कि वे रिलेशनशिप में हैं।

मेधा शंकर-समय रैना डेटिंग रूमर्स

समय और मेधा के डेटिंग की चर्चा इसी साल 2026 में शुरू हुई। जून 2026 में दोनों को 'आनंदम' के मुंबई प्रीमियर पर एक साथ देखा गया था। बाद में खबर है कि उन्हें फिर से एक ही जगह पर देखा गया। इस बात ने लोगों का ध्यान और खींचा, क्योंकि पैपराजी को देखते ही दोनों अलग-अलग चलने लगे, जिससे उनके रिश्ते को लेकर और भी अफवाहें उड़ने लगीं।

क्या मशहूर हैं समय रैना?

समय रैना अपने शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' से मशहूर हुए। हालांकि, फरवरी 2025 में हालात बहुत खराब हो गए। IGL विवाद के कारण समय को अपने चैनल से वीडियो हटाने पड़े, जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के बोनस एपिसोड के दौरान रणवीर इलाहाबादिया ने एक आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। बाद में जून 2026 में शो जोरदार वापसी के साथ लौटा।

ये भी पढ़ें - दिसंबर में शादी या दो महीने पहले ही हो चुकी? समय रैना-मेधा शंकर को लेकर सोशल मीडिया पर दो दावों ने बढ़ाई हलचल

Latest Bollywood News