A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. संजय दत्त की बेटी त्रिशाला ने दिखाया गजब ट्रांसफॉर्मेशन, सिर्फ 5 हफ्तों में बदला चेहरे का लुक, बताया फिटनेस का राज

संजय दत्त की बेटी त्रिशाला ने दिखाया गजब ट्रांसफॉर्मेशन, सिर्फ 5 हफ्तों में बदला चेहरे का लुक, बताया फिटनेस का राज

त्रिशला दत्त ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने चेहरे के जबरदस्त बदलाव की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने बताया कि मात्र 5 हफ्तों में उन्होंने कुछ ऐसा किया कि उनका चेहरा स्लिम नजर आने लगा।

Sanjay Dutt trishala dutt- India TV Hindi
Image Source : TRISHALA DUTT INSTAGRAM संजय दत्त और त्रिशाला दत्त।

संजय दत्त की बेटी त्रिशला दत्त अक्सर अपनी निजी जिंदगी और फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। हालांकि वे फिल्म जगत की चकाचौंध से दूर न्यूयॉर्क में बस गई हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वे अपने प्रशंसकों के साथ लगातार जुड़ी रहती हैं। हाल ही में त्रिशला ने अपनी फिटनेस यात्रा का एक ऐसा पहलू साझा किया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। उन्होंने अपनी दो तस्वीरों के जरिए केवल 5 हफ्तों में हुए फेशियल ट्रांसफॉर्मेशन को दिखाया है, जिसे देखकर फैंस दंग रह गए हैं।

5 हफ्तों का चमत्कारी बदलाव

त्रिशला दत्त ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक कंपेरिजन पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने दो अलग-अलग समय की तस्वीरें दिखाईं। पहली तस्वीर 28 मार्च 2026 की है और दूसरी 3 मई 2026 की। इन दोनों ही तस्वीरों में उनके चेहरे की बनावट में जमीन-आसमान का अंतर साफ देखा जा सकता है। पहली फोटो में उनका चेहरा थोड़ा भारी और सूजा हुआ यानी ब्लोटेड नजर आ रहा था, जबकि मात्र 5 हफ्तों के अंतराल वाली दूसरी फोटो में उनका चेहरा काफी स्लिम, टोन्ड और शार्प दिख रहा है। इसे देखने के बाद कोई भी हैरान हो जाएगा।

Image Source : trishala dutt instagramत्रिशाला दत्त की स्टोरी।

इस ट्रांसफॉर्मेशन के पीछे का राज

त्रिशला ने इस बड़े बदलाव के पीछे किसी महंगी सर्जरी या ब्यूटी ट्रीटमेंट का हाथ होने के बजाय एक बहुत ही साधारण, लेकिन चुनौतीपूर्ण लाइफस्टाइल चेंज को कारण बताया है। उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने अपनी डाइट से चीनी या शुगर पोरशन को पूरी तरह से हटा दिया था। उनके अनुसार केवल 5 हफ्तों तक जीरो-शुगर डाइट फॉलो करने से उनकी इंसुलिन सेंसिटिविटी में जबरदस्त सुधार हुआ। इसका परिणाम यह हुआ कि उनके शरीर में वॉटर रिटेंशन हुआ है यानी शरीर से एक्स्ट्रा पानी निकल गया है। वह रिलीज हो गया और चेहरे की सूजन खत्म हो गई। त्रिशला ने यह भी स्वीकार किया कि पहले उन्हें लगता था कि चेहरे की सूजन केवल मेटाबॉलिक कारणों से होती है, लेकिन अब उन्होंने खुद अनुभव किया कि डाइट का इस पर कितना गहरा असर पड़ता है।

त्रिशला दत्त की निजी जिंदगी और पृष्ठभूमि

त्रिशला दत्त बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा की इकलौती संतान हैं। ऋचा शर्मा का साल 1996 में ब्रेन ट्यूमर की वजह से दुखद निधन हो गया था, जिसके बाद त्रिशला की परवरिश उनके नाना-नानी के पास अमेरिका में हुई। पेशे से त्रिशला एक साइकोथेरेपिस्ट हैं और वे अक्सर मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाती नजर आती हैं। अपने पिता संजय दत्त के साथ उनके संबंध बेहद मजबूत हैं और वे अक्सर अपनी मुलाकात की तस्वीरें साझा करती रहती हैं।

ये भी पढ़ें: GOAT में ही विजय ने बता दिया था तमिलनाडु का भविष्य, कार की नंबर प्लेट से मिले थे संकेत, अब वायरल हुआ सीन

1000 एपिसोड से इतिहास रचने वाला 25 साल पुराना TV शो, रोने पर किया मजबूर, एक हफ्ते तक शोक में डूबे थे लोग

Latest Bollywood News