1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए रो पड़ीं सारा अली खान, 'उड़ता तीर' की रिलीज से पहले लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए रो पड़ीं सारा अली खान, 'उड़ता तीर' की रिलीज से पहले लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में अरदास करते समय सारा अली खान भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। इस दौरान उनके साथ आयुष्मान खुराना भी नजर आए। 'उड़ता तीर' की रिलीज से पहले सारा अली खान और आयुष्मान साथ में वाहेगुरु का आशीर्वाद लेने पहुंचे।

Sara Ali Khan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@JSBHATIA0105 सारा अली खान अरदास करते रो पड़ीं।

मंगलवार, 20 अक्टूबर को सारा अली खान और आयुष्मान खुराना अपनी आने वाली फिल्म 'उड़ता तीर' के प्रमोशन के लिए अमृतसर में थे। दोनों कलाकारों ने स्वर्ण मंदिर में श्री हरमंदिर साहिब के दर्शन भी किए। सारा और आयुष्मान ने वहां की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। इस बीच, वाहेगुरु का आशीर्वाद लेते हुए दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सारा अली खान अरदास करते समय भावुक होकर रोती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का यह इमोशनल वीडियो वायरल हो हो रहा है, जिसमें वे स्वर्ण मंदिर में आशीर्वाद लेते समय भावुक होकर रोती हुई दिखाई दे रही हैं।

सारा अली खान ने दीं दशहरा की शुभकामनाएं

एक्ट्रेस सारा ने आयुष्मान के साथ इस पवित्र स्थान की एक तस्वीर शेयर करके फैंस को अपनी यात्रा की झलक दिखाई। दोनों कलाकारों ने सफेद कपड़े पहने थे और सारा ने दुपट्टे से अपना सिर ढका हुआ था। वे हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हुए खड़े थे। तस्वीर के साथ सारा ने लिखा, 'हैप्पी दशहरा। सभी को ढेर सारा प्यार, अच्छी किस्मत और खुशियां मिलें।'

वाहेगुरु के सामने रो पड़ीं सारा अली

तस्वीरों में उनका शांत पल देखने को मिला, वहीं उनकी इस यात्रा का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। इस क्लिप में सारा अली खान भावुक नजर आ रही हैं। दरबार साहिब में प्रार्थना करते समय उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

'उड़ता तीर' कब होगी रिलीज

'उड़ता तीर' 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और इसी से पहले इसकी टीम ने गोल्डन टेंपल का दौरा किया। शुरुआत में यह फिल्म 9 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई। इसके अब तक दो ट्रेलर आ चुके हैं। यह फिल्म आकाश ए. कौशिक के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है, जिसमें कई जाने-माने कलाकार एक साथ नज़र आएंगे। मुख्य भूमिकाओं में सारा और आयुष्मान के अलावा, इसमें राहुल बोस, राम कपूर, सुहेल नय्यर, गुलशन ग्रोवर, मुकुल देव, रघुबीर यादव, बृजेंद्र काला, संदीप आनंद, सुप्रिया पिलगांवकर और स्मिता तांबे भी शामिल हैं।

'उड़ता तीर' नेपाल में नहीं होगी रिलीज

हाल ही में खबर आई थी कि नेपाल में इस फिल्म की सार्वजनिक स्क्रीनिंग नहीं होगी, क्योंकि वहां के संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इसे दिखाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। यह फैसला नेपाल के केंद्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड द्वारा फिल्म की समीक्षा किए जाने के बाद लिया गया, जिसमें पाया गया कि फिल्म देश के सिनेमा कानून के एक प्रावधान का उल्लंघन करती है। मंत्रालय के ऑडियो-विजुअल और ब्रॉडकास्टिंग विभाग ने एक पत्र जारी किया, जिसमें बताया गया कि केंद्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड ने नेपाली कैलेंडर के अनुसार 'आश्विन 19, 2083' को इस फिल्म की समीक्षा की थी। समीक्षा के बाद बोर्ड ने निष्कर्ष निकाला कि फिल्म का निर्माण 'राष्ट्रीय सिनेमा (निर्माण, प्रदर्शन और वितरण) अधिनियम, 2026' की धारा 8(3) का उल्लंघन करता है। बोर्ड की इन निष्कर्षों के आधार पर मंत्रालय ने देश में फिल्म की सार्वजनिक स्क्रीनिंग के लिए अनुमति न देने का फैसला किया।

ये भी पढ़ें - 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर कॉमेडी, एक्शन और एंटरटेनमेंट से है भरपूर, आयुष्मान-सारा की दिखी शानदार केमिस्ट्री

Latest Bollywood News