1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सारा अर्जुन ही नहीं उनके पिता भी कर चुके हैं कमाल, 15 करोड़ी फिल्म ने कूटे थे 900 करोड़ रुपये, आमिर खान की चमकी थी किस्मत

सारा अर्जुन ही नहीं उनके पिता भी कर चुके हैं कमाल, 15 करोड़ी फिल्म ने कूटे थे 900 करोड़ रुपये, आमिर खान की चमकी थी किस्मत

सारा अर्जुन के पिता राज अर्जुन की साल 2017 में आई एक फिल्म ने इतिहास रच दिया था। महज 15 करोड़ रुपयों में बनी ये फिल्म 900 करोड़ रुपयों की कमाई करने में सफल रही थी।

Raj Arjun - India TV Hindi
Image Source : IMAGE SOURCE-IMDB राज अर्जुन

बीते दिनों फिल्म धुरंधर और उसकी हीरोइन सारा अर्जुन के खूब चर्चे रहे। सारा अर्जुन की बतौर हीरोइन पहली ही फिल्म ने कमाल कर दिया है और बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि सारा अर्जुन के पिता राज अर्जुन भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर चुके हैं। राज ने आमिर खान संग एक ऐसी फिल्म में काम किया था जो महज 15 करोड़ रुपयों में बनी थी और 900 करोड़ रुपयों का कलेक्शन करने में सफल रही थी। हम बात कर रहे हैं आमिर खान स्टारर फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' की जो साल 2017 में रिलीज हुई थी। 

15 करोड़ में बनी और कमाए 900 करोड़

जायरा वसीम फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार की जान रही थी और उन्हें खूब तारीफें भी मिली थीं। लेकिन इस फिल्म की धुआंधार सफलता के बाद भी कुछ समय के बाद जायरा ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया था। इसी फिल्म में आमिर खान ने भी एक प्रोड्यूसर का रोल निभाया था। साथ ही सारा अर्जुन के पिता राज अर्जुन भी कहानी में फारुख नाम के किरदार में नजर आए थे। सेकनिल्क के आंकड़ों की मानें तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने में सफल रही थी। महज 15 करोड़ रुपयों के बजट से बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 900 करोड़ रुपयों की कमाई कर सभी को चौंका दिया था। फिल्म के गाने भी सुपरहिट रहे थे और आमिर खान के किरदार को भी खूब प्यार मिला था।

 

क्या थी फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी इंसिया नाम की एक लड़की की है जो स्कूल में पढ़ती है और मधुर आवाज की धनी है। लेकिन उसके पिता काफी दकियानूसी और पुराने खयालात के हैं जो गाने बजाने को अपनी शान के खिलाफ मानते हैं। लेकिन इसके बाद भी इंसिया जिसे जायरा वसीम ने निभाया था, हार नहीं मानती और अपने सपनों का पीछा करने का फैसला करती है। इंसिया की मां उसके इस सपनों के सफर में साथ देने का वादा करती  है और उसे एक गिटार भी दिलाती है। बंदिशों और तमाम अड़चनों के बाद कहानी आगे बढ़ती है और इंसिया अपने सपनों की तरफ दौड़ना चाहती है। आखिरकार वह मुंबई चली जाती है और यहां म्यूजिक प्रोड्यूसर आमिर खान से मिलती है। जिसके बाद उसकी जिंदगी बदल जाती है और सुपरहिट गानों की झड़ी लगा देती है। इस कमाल की फिल्म और दमदार कहानी ने लोगों को काफी भावुक कर दिया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर न केवल सुपरहिट रही थी बल्कि इतिहास रचने में भी सफल रही थी। आज भी इस फिल्म को बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन कहानियों में से एक है। 

ये भी पढ़ें- 2026 के पहले हफ्ते में आई फिल्म, पिद्दी से बजट में किया बड़ा धमाका, 11 दिन में कर कर ली 5 गुना कमाई, कहानी छू लेगी दिल

अमिताभ बच्चन का दामाद है ये एक्टर, आलिया भट्ट संग कर चुका है रोमांस, अब रणबीर कपूर संग रामायण में आएगा नजर

Latest Bollywood News